Samachar Nama
×

इन घरेलू उपचार से सिरदर्द और माइग्रेन में तुरंत मिलेगा लाभ

सिर में दर्द होना सबसे आम स्वास्थय समस्याओं में से एक है। जिसे अक्सर हम अनदेखा कर जाते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं। वहीं आज कल एक सबसे साधारण बिमारी है माइग्रेेन। दौड़ती भागती लाइफस्टाइल में बहुत ही कम उम्र में लोग माइग्रेन जैसी खतरनाक बिमारी का शिकार हो
इन घरेलू उपचार से सिरदर्द और माइग्रेन में तुरंत मिलेगा लाभ

सिर में दर्द होना सबसे आम स्वास्थय समस्याओं में से एक है। जिसे अक्सर हम अनदेखा कर जाते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए​ बिल्कुल सही नहीं। वहीं आज कल एक सबसे साधारण बिमारी है माइग्रेेन। दौड़ती भागती लाइफस्टाइल में बहुत ही कम उम्र में लोग माइग्रेन जैसी खतरनाक बिमारी का शिकार हो रहे हैं। इसका कारण है वर्कलोड, टेंशन। ये एक ऐसी समस्या है जो पुरूष और महिला दोनों को ही प्रभावित कर रहा है। लेकिन आज हम यहां पर आपको कुछ घरेलू उपचार बता रहे हैं जो सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकती है।

मांसपेशियों को बढ़ाए
अगर आपके सिर में दर्द या माइग्रेन हो तो अपने हाथों से अपनी गले और गर्दन पर उंगलियों के सहारे धीरे—धीरे बढ़ाए। ऐसा लगभग 10 से 15 मिनट तक करें। आपको आराम का अनुभूती होगी।

गर्दन स्ट्रेच
सिर दर्द होने पर आप गर्दन को बाई तरफ से लगभग 5 सेकेंड पकड़े। उसके बाद थोड़ा रिलैक्स हो जाए। उसके बाद यही प्रक्रिया दाई तरफ करें। इसके बाद आप अपनी गर्दन को धीरे धीरे धूमाए। ऐसा करने से आपकी यह समस्या कुछ हद तक सही हो सकती है।

आईस
माइग्रेन आमतौर पर सिर में फैली हुई रक्त वाहिकाओं के कारण होते हैं। इसके लिए आप बर्फ का इस्तेेमाल कर सकते हैं। बर्फ के कुछ टुकड़ों को अपने सिर पर रखें या फिर साइड से लगाए। ऐसा करने से आपके सिर के ओवेरेंथिशियल वेसल्स को आराम पहुंचेगा।

पुदीने की पत्ती
पुदीना ठंडी तासिर का होता है। इसलिए यह सिर दर्द और माइग्रेन के लिए लाभकारी है। आपको कुछ पुदीने की पत्ती को पीस कर सिर पर अप्लाई करना होगा। इससे आपको तुरंत परिणाम दिखेगा।

तुलसी
तुलसी हम सभी के घरों में मौजूद होती है। यह बहुत ही लाभकारी हैं। इसमे एक नहीं कई प्राकृतिक गुण भरे है। आपको तुलसी कुछ तुलसी के पत्ते को पानी में उबाले और स्टीम ले। माइग्रेेन में आपको राहत मिलेगा।

 

 

Share this story