जयपुर, उत्तरप्रेदश के लखनऊ स्थित मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस स्टेशन में अजीब तरह का मामला सामने आया है जहां एक महिला खुद को इंस्पेक्टर बताकर रौब झाड़ रही थी। बताया जा रहा है कि यह महिला एक मारपीट के मामले में दबाव बनाने के लिए थाने पहुंची थी। लेकिन महिला के बेतरतीब ढंग से पहनी वर्दी की वजह से पुलिस को उस पर शक हो गया। जिसके बाद पूछताछ कर महिला को दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है।
वर्दी के बारे में पूछने पर महिला ने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने 12 हजार रूपये में उसे वर्दी सिलवाकर दी थी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि फुलवरिया में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसके बाद दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद सफेद कलर की स्कार्पियो मे सवार होकर आरोपित महिला पुलिस की वर्दी पहनकर थाने पहुंची। इस दौरान महिला ने अपने आप को अमेठी में तैनात होना बताया। और पुलिस कर्मीयों पर रौब झाडने लगी।
साथ मे गए दोनों युवको को यह कथित इंस्पेक्टर एक को ड्राइवर और दूसरे को हमराही बता रही थी। लेकिन इस दौरान पुलिस ने गौर किया तो सामने आया कि वर्दी पर पुलिस का मोनोग्राम बाएं के बजाय दाएं हाथ पर लगा हुआ था। इतना ही नहीं महिला ने बेल्ट भी उल्टा बांध रखा था। और जूते भी काले रंग के पहन रखे थे। महिला की इस बेतरतीब वर्दी को देखकर शक हो गया।
जिसके बाद उशसे बैच के बारे में पूछा गया तो वह संकोषपूर्ण जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद पुलिस ने अमेठी थाने में महिला इंसपेक्टर के बारे में जानकारी मांगी. तो सामने आया कि यह फर्जी है। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम शाहीन बानो इंदौरा, थाना महाराजगंज रायबरेली बताया। इसके बाद पुलिस ने महिला के दोनों साथी रामकिशोर और हरचंदपुर को भी गिरफ्तार कर लिया।