Samachar Nama
×

विश्व भर में भारतीयों ने मनाया 71 वां गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व

भारत की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य अतिथि के रूप में ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो के साथ ही विश्व भर में हजारों भारतीयों ने भारत का राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और भारत के 71वें गणतंत्र दिवस समारोह को मनाते हुए राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है।
विश्व भर में भारतीयों ने मनाया 71 वां गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व

जयपुर।ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो के मुख्य अतिथि के रूप में भारत के 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के साथ ही विश्व भर में हजारों भारतीयों ने भारत का राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और भारत के 71वें गणतंत्र दिवस समारोह को मनाते हुए राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है।भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त तरणजीत सिंह संधू के नेतृत्व में भारतीय समुदाय के लोगों ने इंडिया

विश्व भर में भारतीयों ने मनाया 71 वां गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्वहाउस में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया था।इस समारोह के दौरान श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनकी पत्‍‌नी शीरंथी राजपक्षे भी मौजूद रहे है।श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने ट्वीट करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगो 71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

विश्व भर में भारतीयों ने मनाया 71 वां गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्वऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी और मेलबर्न स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास में भी भी भारतीय उच्चायोग ने 71 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।वहीं पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग के प्रभारी गौरव अहूवालिया ने भी भारतीयो सहित बड़े उत्साह और खुशी के साथ 71वां गणतंत्र दिवस मनाते हुए इसकी शुभकामनाएं दी है।

विश्व भर में भारतीयों ने मनाया 71 वां गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्वइसके अलावा बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देश का नाम दिए गया संदेश पढ़ा।भारत के 71 वें गणतंत्र दिवस समारोह को मनाते हुए न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय मिशन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैकड़ों भारतीय प्रवासी शामिल हुए।

विश्व भर में भारतीयों ने मनाया 71 वां गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्वहालांकि चीन में कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह को स्थगित करने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी,जिसके चलते चीन में भारत के उच्चायोग ने इसको रद्द कर दिया था।

भारत की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य अतिथि के रूप में ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो के साथ ही विश्व भर में हजारों भारतीयों ने भारत का राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और भारत के 71वें गणतंत्र दिवस समारोह को मनाते हुए राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। विश्व भर में भारतीयों ने मनाया 71 वां गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व

Share this story