Samachar Nama
×

भारतीय छात्र ने खोजी, खारे पानी को मीठा बनाने की सस्ती तकनीक

जयपुर। धरती पर चारों तरफ पानी ही पानी है, फिर भी दुनिया में पेयजल संकट है। क्योंकि समंदरों का खारा पानी पीने लायक नहीं है। ऐसे में भारतीय मूल के एक अमेरिकी छात्र ने खारे पानी को पीने योग्य जल में बदलने की किफायती तकनीक खोजी है। जी हां, इस युवक की नई खोज ने
भारतीय छात्र ने खोजी, खारे पानी को मीठा बनाने की सस्ती तकनीक

जयपुर। धरती पर चारों तरफ पानी ही पानी है, फिर भी दुनिया में पेयजल संकट है। क्योंकि समंदरों का खारा पानी पीने लायक नहीं है। ऐसे में भारतीय मूल के एक अमेरिकी छात्र ने खारे पानी को पीने योग्य जल में बदलने की किफायती तकनीक खोजी है। जी हां, इस युवक की नई खोज ने कई बड़ी तकनीकी कंपनियों और विश्वविद्यालयों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।भारतीय छात्र ने खोजी, खारे पानी को मीठा बनाने की सस्ती तकनीक

औरिगन के पोर्टलैंड के निवासी चैतन्य कारम्चेडू ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बता दे कि कक्षा में शुरू हुए विज्ञान के एक प्रयोग के दौरान इस छात्र ने यह नई तकनीक विकसित की है। इस तकनीक से समंदरो का खारा पानी पीने लायक बनाया जा सकेगा।भारतीय छात्र ने खोजी, खारे पानी को मीठा बनाने की सस्ती तकनीक

यह युवक काफी प्रतिभाशाली है। चैतन्य इससे पहले भी कई सारे नए आविष्कार कर चुका है। उसके पास दुनिया को बेहतर बनाने की कई बड़ी योजनाएं हैं। बता दे कि आज के इस दौर में आठ में से हर एक बंदे के पास पीने लायक पानी नहीं होता है। स्वच्छ जल की व्यवस्था नहीं होने से लोग मर जाते है। इस युवक ने उच्च बहुलक के साथ खारे पानी पर प्रयोग करके यह नया सस्ता तरीका खोजा है।भारतीय छात्र ने खोजी, खारे पानी को मीठा बनाने की सस्ती तकनीक

Share this story