Samachar Nama
×

देश को मिली पहली किसान रेल, महाराष्ट्र से बिहार के दानापुर तक कर सकेंगे सफर

महाराष्ट्र। शुक्रवार को देश की पहली किसान रेल महाराष्ट्र के नासिक स्थित देवलाली से बिहार के दानापुर के लिए शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस दौरान तोमर ने कहा कि किसान रेल सस्ती दरों पर कृषि उपज और
देश को मिली पहली किसान रेल, महाराष्ट्र से बिहार के दानापुर तक कर सकेंगे सफर

महाराष्ट्र। शुक्रवार को देश की पहली किसान रेल महाराष्ट्र के नासिक स्थित देवलाली से बिहार के दानापुर के लिए शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस दौरान तोमर ने कहा कि किसान रेल सस्ती दरों पर कृषि उपज और जल्द खराब होने वाली चीजों का ट्रांसपोर्टेशन कर सकेंगी।

देश को मिली पहली किसान रेल, महाराष्ट्र से बिहार के दानापुर तक कर सकेंगे सफर

इससे किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य का फायदा मिल सकेगी। तोमर ने कहा कि रेलवे ने कोरोना संकट के बीच देशभर में फूड प्रोडक्ट की सप्लाई करते हुए 96 रूट पर 4610 ट्रेनों का संचालन किया था। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों को वर्षों के बंधन से मुक्त करने के लिए कई योजना बनाई है। इससे देश के किसान आत्मनिर्भरता के साथ समृद्ध हो सकेंगे। ट्रेन एक और की यात्रा के दौरान 31.45 घंटे में 1419 किलोमीटर का सफर तय करेगी। हर हफ्ते ये ट्रेन शुक्रवार को सुबह 11  बजे देवलाली से रवाना होगी।

देश को मिली पहली किसान रेल, महाराष्ट्र से बिहार के दानापुर तक कर सकेंगे सफर

इसके अगले दिन 6.45 बजे शाम को दानापुर पहुंचेगी। दानापुर से हर रविवार को दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगले दिन देवलाली के लिए पहुंचेगी। यह ट्रेन नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और बक्सर स्टेशन पर रुकेगी। किसान रेल रवाना करने के अवसर पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस सहित कई लोग मौजदू रहे।

Read More…
अमेरिका में टिकटॉक बैन, डोनाल्ड ट्रम्प ने चाइनीज ऐप पर रोक को दी मंजूरी
Corona India: कोरोना मरीजों की संख्या 20 लाख के पार, एक दिन में आए रिकॉर्ड 62 हजार केस

Share this story