Samachar Nama
×

भारतीय हॉकी टीम की नीदरलैंड के खिलाफ वापसी

भारतीय हॉकी टीम ने ने 36 साल बाद नीदरलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में जीतकर टीम ने 1984 के बाद वापसी की है। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने कड़े सघर्ष के बाद जीत दर्ज की है।
भारतीय हॉकी टीम की नीदरलैंड के खिलाफ वापसी

जयपुर (स्पोर्टस् डेस्क ) कलिंगा स्टेडियम में भारतीय हॉकी टीम ने ने 36 साल बाद नीदरलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में जीत हासिंल की है। भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले 1984 में नीदरलैंड टीम को हराया था। भारतीय टीम को दोनों मैच जीतने पर 99.75 रैंकिंग पॉइंट मिले।

भारतीय हॉकी टीम की नीदरलैंड के खिलाफ वापसी आपको बता दें कि भारत ने प्रो हॉकी लीग के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को शूटआउट में 3-1 से हराया। फुलटाइम तक स्कोर 3-3 से बराबर था। पहला मैच भारत ने 5-2 से जीता था। भारत ने 36 साल बाद नीदरलैंड के खिलाफ लगातार दो मैच जीते। टीम अब 8 और 9 फरवरी को इसी मैदान पर बेल्जियम से भिड़ेगी।

भारतीय हॉकी टीम की नीदरलैंड के खिलाफ वापसी

आपको बता दें कि शूटआउट में भारत की ओर से विवेक प्रसाद, गुरजंत सिंह और आकाश सिंह ने गोल किए। जबकि हरमनप्रीत और रुपिंदर गोल नहीं कर सके। नीदरलैंड की ओर से सिर्फ प्रुजर गोल कर सके। हर्ट्जबर्गर, स्कुरमैन और ब्रिंकमैन गोल करने से चूक गए।

भारतीय हॉकी टीम की नीदरलैंड के खिलाफ वापसी

बता दें कि कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं। 23वें मिनट में कॉर्नर पर नीदरलैंड के वान डर मिंक ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 25वें मिनट में ललित उपाध्याय ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

भारतीय हॉकी टीम की नीदरलैंड के खिलाफ वापसी

26वें मिनट में जेरोन हर्ट्जबर्गर ने और 27वें मिनट में बॉर्नकिलरमैन ने गोल कर नीदरलैंड को 3-1 की बढ़त दिलाई। 50 मिनट तक नीदरलैंड की टीम 3-1 से आगे थी। 51वें मिनट में कॉर्नर पर मनदीप ने और 55वें मिनट में रुपिंदर पाल सिंह ने गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।

भारतीय हॉकी टीम की नीदरलैंड के खिलाफ वापसी

भारतीय हॉकी टीम ने ने 36 साल बाद नीदरलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में जीतकर टीम ने 1984 के बाद वापसी की है। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने कड़े सघर्ष के बाद जीत दर्ज की है। भारतीय हॉकी टीम की नीदरलैंड के खिलाफ वापसी

Share this story