Samachar Nama
×

ब्रिटेन-फ्रांस को पीछे छोड़ दुनिया की 5वीं बड़ी इकोनॉमी बना भारत

भारत की इकॉनोमी को लेकर कई दिनों बाद राहतभरी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2.94 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ भारत ने 2019 में कदम रखा है। फ्रांस और ब्रिटेन को भी पीछे छोड़कर भारत अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।
ब्रिटेन-फ्रांस को पीछे छोड़ दुनिया की 5वीं बड़ी इकोनॉमी बना भारत

भारत की इकॉनोमी को लेकर चिंता का विषय बना हुआ था, लेकिन अब देश अर्थव्यवस्था को लेकर कई दिनों बाद राहतभरी खबर सामने आई है। अमेरिका की शोध संस्थान वर्ल्ड पॉपुलेशन रीव्यू ने एक ताजा रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।

ब्रिटेन-फ्रांस को पीछे छोड़ दुनिया की 5वीं बड़ी इकोनॉमी बना भारत रिपोर्ट में बताया गया है कि 2.94 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था केसाथ भारत ने 2019 में फ्रांस और ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस रिपोर्ट के बाद क्या भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की रफ्तार पकड़ पाएगा। कुछ ऐसे भी सवाल उठकर सामने आ रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने अगले 5 वर्षों के भीतर भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में देश की आर्थिक ग्रोथ को गति मिलने के संकेत मिल पाएंगे।

ब्रिटेन-फ्रांस को पीछे छोड़ दुनिया की 5वीं बड़ी इकोनॉमी बना भारत

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में आर्थिक उदारीकरम 1990 के दशक से शुरू हुआ है, जब कांग्रेस की सरकार थी। विदेशी व्यापार एवं निवेश पर नियंत्रण कम और उद्योगों को नियंत्रण से मुक्त किया गया। सरकारी कंपनियों का नीजिकरण किया गया। ऐसे कदम उठाने से भारत की आर्थिक ग्रोथ को गति देने में मदद मिली है। मूडीज ने सोमवार को 2020 के लिए देश की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में बड़ी कटौती कर 6.6 प्रतिशत से घटाते हुए 5.4 फिसदी कर दिया है। सरकार द्वारा जारी 2021 की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को भी मूडीजन ने 6.7 से घटाकर 5.8 फीसदी कर दिया है।

भारत की इकॉनोमी को लेकर कई दिनों बाद राहतभरी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2.94 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ भारत ने 2019 में कदम रखा है। फ्रांस और ब्रिटेन को भी पीछे छोड़कर भारत अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। ब्रिटेन-फ्रांस को पीछे छोड़ दुनिया की 5वीं बड़ी इकोनॉमी बना भारत

Share this story