Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से लगाई इंडिया बेस्ट डांसर के मंच पर आग
छोटे पर्दे का मशहूर डांस रियलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर के टॉप 5 फाइनलिस्ट का सिलेक्शन पिछले सप्ताह ही हो चुका है। जिसके बाद से अब इस शो में आए प्रतियोगिता और भी ज्यादा कठिन हो गई है। अब इंडिया बेस्ट डांसर के टॉप फाइनलिसट के तौर पर टाइगर पॉप, मुकुल गेन, श्वेता वरियर, सुभ्रनील पॉल और परमदीप सिंह शामिल है। जो एक दूसरे को कांटे की टक्कर देते हुए नजर आने वाले है। इस स्पताह शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। अब ये देखना है कि इस बार का इंडिया बेस्ट डांसर का टाइटल किस प्रतियोगी को मिलेगा। हालांकि टाइटल वही जीतकर ले जाएगा जिसकी परफार्मेंस सबसे बेस्ट होगी। ऐसे में इंडिया बेस्ट डांसर के सभी प्रतियोगी बड़े मंच पर अपनी परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार रहे हैं। प्रतियोगियों के अलाव इंडिया बेस्ट डांसर के मंच पर टीवी की मशहूर अभिनेत्री मलाइका आरोड़ा का भी धमाकेदार परफॉर्मेंस होने वाला है। इस शो में अभिनेत्री मलाइका आरोड़ा की परफॉर्मेंस देखने के लायक होने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया बेस्ट डांसर में मलाइका अरोड़ा मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली, छैया-छैया गाने पर डांस करने वाली है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री मलाइका आरोड़ा दी है। उन्होंने कहा कि वो अपनी डांस परफॉरमेंस को लेकर उत्साहित भी हैं और थोड़ी नर्वस भी। मलाइका अरोड़ा ने कहा कि उनको सभी प्रतियोगियों को स्टेज पर परफार्म करते हुए देखना अच्छा लगता है। खैर अगर हम बात करें मलाइका आरोड़ की तो वो पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में अपनी दोस्त करीना कपूर खान, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ वेकेशन मना रही थी। ऐसे में इन तीनों को वहीं छोड़कर मलाइका अरोड़ा बीते दिनों ही मुंबई वापस अ चुकी है।
Sanjay Dutt Torbaaz Trailer: रिलीज हुआ संजय दत्त की मचअवेटेड फिल्म तोरबाज का धांसू ट्रेलर रिलीज
Ekta Kapoor in BB14: बिग बॉस के घर में पहुंचते हुए एकता कपूर देगी घरवालों को बदले की चुनौती