Samachar Nama
×

भारत - अफ्रीका की टेस्ट सीरीज में इन गेंदबाज़ों को रह सकता है जलवा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिलहाल टी 20 सीरीज खेली जा रही है।वहीं इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 अक्टूबर से तीन टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी।सीरीज शुरु होने से पहले हम यहां उन गेंदबाज़ों के नाम बता रहे हैं जो टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं। इनमें अश्विन, रबाडा, बुमराह, जडेजा और वर्नन फिलैंडर जैसे गेंदबाज़ शामिल हो सकते हैं।
भारत - अफ्रीका की टेस्ट सीरीज में इन गेंदबाज़ों को रह सकता है जलवा

जयपुर( स्पोर्ट्स डेस्क) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिलहाल टी 20 सीरीज खेली जा रही है।वहीं इसके बाद दोनों टीमों के बीच  2 अक्टूबर से तीन टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी।सीरीज शुरु होने से पहले हम यहां उन गेंदबाज़ों के नाम बता रहे हैं जो टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं।

आर अश्विन –

भारत - अफ्रीका की टेस्ट सीरीज में इन गेंदबाज़ों को रह सकता है जलवा

विंडीज दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था पर अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अवसर मिल सकता है। अश्विन ने अब तक 65 टेस्ट मुकाबलों 342 विकेट अपने नाम किए हैं । वहीं अफ्रीका के खिलाफ भी उनका शानदार प्रदर्शन है जहां उन्होंने 38 विकेट लिए हैं।

जसप्रीत बुमराह –

भारत - अफ्रीका की टेस्ट सीरीज में इन गेंदबाज़ों को रह सकता है जलवा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़ बुमराह इन दिनों बढ़िया कर रहे हैं विंडीज दौरे पर ही उन्होंने हाल में पहली टेस्ट हैट्रिक ली थी और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वह बढ़िया प्रदर्शन करना चाहेंगे। जसप्रीत बुमराह ने 12 टेस्ट मुकाबलों में अब तक 62 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

कगिसो रबाडा –

भारत - अफ्रीका की टेस्ट सीरीज में इन गेंदबाज़ों को रह सकता है जलवा

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा भी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन सकते हैं। रबाडा ने अब तक अपने 37 टेस्ट मुकाबलों में 176 विकेट लिए हैं।

वर्नन फिलैंडर –

भारत - अफ्रीका की टेस्ट सीरीज में इन गेंदबाज़ों को रह सकता है जलवा

दक्षिण अफ्रीका का यह अनुभवी तेज गेंदबाज़ भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट ले सकता है। गौर किया जाए तो फिलैंडर ने 58 टेस्ट मुकाबलों में 21.64 की औसत औ 2.67 की इकॉनमी से 214 विकेट लिए हैं।

रविंद्र जडेजा –

भारत - अफ्रीका की टेस्ट सीरीज में इन गेंदबाज़ों को रह सकता है जलवा

टीम इंडिया रविंद्र जडेजा अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से लगातार प्रभावित करते रहे हैं। माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वह प्रभावित प्रदर्शन कर सकते हैं। रविंद्र जडेजा ने अपने 43 टेस्ट मुकाबलों में अब तक 198 विकेट लिए हैं।

 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिलहाल टी 20 सीरीज खेली जा रही है।वहीं इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 अक्टूबर से तीन टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी।सीरीज शुरु होने से पहले हम यहां उन गेंदबाज़ों के नाम बता रहे हैं जो टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं। इनमें अश्विन, रबाडा, बुमराह, जडेजा और वर्नन फिलैंडर जैसे गेंदबाज़ शामिल हो सकते हैं। भारत - अफ्रीका की टेस्ट सीरीज में इन गेंदबाज़ों को रह सकता है जलवा

Share this story