Samachar Nama
×

कोविड मामलों में बढ़ोतरी, Maharashtra, Punjab, Gujarat बने चिंता की बड़ी वजह

देश में कोविड मामले बढ़ रहे हैं और इसमें महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात राज्य चिंता की मुख्य वजह बने हुए हैं। इन तीनों ही राज्यों में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा दैनिक मामले दर्ज हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में संक्रमण के 40,715 मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन पहले दर्ज हुए
कोविड मामलों में बढ़ोतरी, Maharashtra, Punjab, Gujarat बने चिंता की बड़ी वजह

देश में कोविड मामले बढ़ रहे हैं और इसमें महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात राज्य चिंता की मुख्य वजह बने हुए हैं। इन तीनों ही राज्यों में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा दैनिक मामले दर्ज हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में संक्रमण के 40,715 मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन पहले दर्ज हुए मामलों से 13 प्रतिशत कम हैं। वहीं अब देश में कुल मामलों की संख्या 1,16,86,796 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कुल नए मामलों में से 80.90 फीसदी मामले 6 राज्यों – महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु के हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 24,645 (60.53 प्रतिशत) दैनिक मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद पंजाब में 2,299 और गुजरात में 1,640 नए मामले सामने आए हैं।

इनके अलावा मंत्रालय ने 10 ऐसे राज्यों को भी सूचीबद्ध किया है, जिनमें मामलों का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ रहा है। ये राज्य महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान हैं।

फरवरी के मध्य में देश में सबसे कम सक्रिय मामले दर्ज हो रहे थे लेकिन अब तेजी से इनकी संख्या बढ़ रही है। अभी देश में 3,45,377 सक्रिय मामले हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में ही सक्रिय मामलों में 10,731 की बढ़ोतरी हुई है। इन कुल सक्रिय मामलों में से 75.15 फीसदी सक्रिय मामले केवल 3 राज्यों – महाराष्ट्र, केरल और पंजाब के हैं। वहीं कुल मामलों में से 62.71 प्रतिशत मामले केवल महाराष्ट्र के हैं।

देश में सोमवार तक कुल 1,11,81,253 लोग बीमारी से उबर चुके थे। देश में रिकवरी दर घटकर 95.67 प्रतिशत हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 29,785 लोग ठीक हुए हैं। इसी अवधि में 199 लोगों की इस घातक वायरस के कारण मौत भी हुई है। इनमें से 80.4 फीसदी मौतें केवल 6 राज्यों की हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और पंजाब में 58-58 लोगों की मौत हुई। वहीं केरल और छत्तीसगढ़ में 12-12 मौतें हुईं।

राहत की बात ये है कि देश में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 32.53 लाख कोरोना वैक्सीन डोज दिए गए।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story