Samachar Nama
×

अच्छी आदतों को दिनचर्या में शामिल करना बेहतर याद्दाश्त के लिए आवश्यक!

आजकल हर दूसरे इंसान की चाहत होती है कि वह उसकी बीमारियों और समस्याओं का असर उसकी याद्दाश्त पर ना पडने पाए। हालांकि, दिनभर की व्यस्तता और तनाव के कारण ये मुमकिन नहीं हो पाता है और इंसान हर छोटी-छोटी बातों को भी भूलने लगता है। इन समस्याओं को लेकर कभी-कभी कुछ लोगों को शर्मिंदगी

आजकल हर दूसरे इंसान की चाहत होती है कि वह उसकी बीमारियों और समस्याओं का असर उसकी याद्दाश्त पर ना पडने पाए। हालांकि, दिनभर की व्यस्तता और तनाव के कारण ये मुमकिन नहीं हो पाता है और इंसान हर छोटी-छोटी बातों को भी भूलने लगता है। इन समस्याओं को लेकर कभी-कभी कुछ लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड जाता है। लेकिन अगर सही रास्ता अपना लिया जाए तो इस परेशानी से निजात पाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी याद्दाश्त और स्वास्थ दोनों को मजबूत कर सकते हैं।

एक्सरसाइज

जिस प्रकार इंसान के लिए खाना औऱ सोना आवश्यक है, उसी प्रकार दिनभर में कुछ समय का वर्कआउट करना भी उतना ही बेहद जरूरी है। इससे आपका शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, साथ ही दिमाग भी दुरुस्त हो जाता है।

लिखने की आदत

अगर आप अक्सर चीजों को रखकर भूल जाते हैं तो डायरी लिखने की आदत आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। आप चाहें तो लिखने के लिए डायरी, ईमेल या फिर मोबाइल पोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहगें तो ट्रिक्स के जरिए भी चीजों को याद रख सकते हैं।

मेडिटेशन

कई शोध में साबित होता है कि, मेडिटेशन आपके दिमाग़ में रक्चत संचार को बेहतर करता है। इससे आपको शांति तो मिलती ही है साथ ही चीजों के प्रति आपकी एकाग्रता का भी विकास होता है।

अल्कोहल से दूरी

कई लोगों को शराब पीने बहुत बुरी आदत होती है, जिसके दुष्परिणाम भी उन्हें जल्द ही पता चल जाते हैं। बता दें कि दिमागी संतुलन को बिगाडने और चीजों के प्रति लापरवाही में शराब का अहम योगदान होता है। इसलिए जितना हो सके इससे दूरी बनाए रखना चाहिए।

संतुलित आहार

कई अध्ययनों में यह सामने आया है कि, विटामिनस् की मात्रा से भरपूर संतुलित आहार का सेवन करने आपकी याद्दाश्त, शब्द प्रवाह और कई अन्य कामों में सुधार आने लगता है। शोधकर्ता बताते हैं कि, याद्दाश्त के लिए बी कॉम्प्लेक्स के विटामिन्स, ख़ासतौर पर नियासिन और बीटा कैरोटीन विशेष उपयोगी साबित होते हैं।

किताबें पढ़ें

मोबाइल पोन के बढते प्रयोग के कारण लोग किताबें पढऩा तो जैसे भूल ही हए हैं लेकिन बता दें कि किताबें पढना भी आपके दिमाग के लिए लाभदायक हो सकता है। इससे स्मरण शक्ति का विकास तो होता ही है साथ ही शब्द ज्ञान भी होता है। बता दें कि, किताबें पढने से आप अच्छे वक्ता के रूप में उभर कर आ सकते हैं।

Share this story