Samachar Nama
×

बगीचे में सम्बन्ध बनाने लगा प्रेमी, लड़की न हुई राज़ी तो दिया ये कांड

तिलहर थाना क्षेत्र में प्रेमी ने विधवा प्रेमिका पर केमिकल डाल दिया। जिस पर गंभीर रूप से झुलसी हालत में महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला ने प्रेमी पर जबरन सम्बन्ध बनाने और केमिकल डालने की शिकायत की है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
बगीचे में सम्बन्ध बनाने लगा प्रेमी, लड़की न हुई राज़ी तो दिया ये कांड

जयपुर। हाल ही में तिलहर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक विधवा प्रेमिका ने अपने पॅेमी पर केमिकल डालने तथा जबरन शरीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़िता केमिकल डालने के कारण गंभीर रूप से झुलसी गई है।

वहीं इस मामले की जानकारी देतेत हुए तिलहर थाना पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति की काफी समय पहले मृत्यु हो गई थीं। जिसके बाद तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम डभौरा निवासी नशीमुल्ला के साथ उसके संबंध बन गए थे। इसके चलते दोनों के बीच कई बार सम्बन्ध भी बने। पीड़ित महिला ने बताया कि गुरुवार देर रात लगभग ढाई बजे वह नशीमुल्ला से मिलने हाइवे पर स्थित गांधी ढाबे के पीछे बाग में पहुंची जहां फिर से दोनों ने शरीरिक सम्बन्ध बनाये।

वहीं पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह वापस जाने लगी तो आरोपित नशीमुल्ला दोबारा सम्बन्ध बनाने की जिद करने लगा। जिस पर पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपित नहीं माना और जबरदस्ती उसके साथ दोबारा सम्बन्ध बनाने लगा। इस बात को लेकर प्रेमिका का प्रेमी से झगड़ा हो गया और नाराज नशीमुल्ला ने प्रेमिका के ऊपर केमिकल डाल जला दिया। जिसके कारण पीड़ित महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

वहीं इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत ने बताया कि महिला से और आरोपी के पिछले कई सालों से अवैध सम्बन्ध थे। बीती रात दोनों लोगों ने अपनी मर्जी से सम्बन्ध बनाये थे। जहां महिला किसी रासायनिक केमिकल से जल गई है। वहीं पीड़ित महिला ने आरोपित पर दुष्कर्म करने व जलाने का आरोप लगाया है, वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

तिलहर थाना क्षेत्र में प्रेमी ने विधवा प्रेमिका पर केमिकल डाल दिया। जिस पर गंभीर रूप से झुलसी हालत में महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला ने प्रेमी पर जबरन सम्बन्ध बनाने और केमिकल डालने की शिकायत की है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। बगीचे में सम्बन्ध बनाने लगा प्रेमी, लड़की न हुई राज़ी तो दिया ये कांड

Share this story