Samachar Nama
×

घरेलू विवाद में पत्नी के सामने ही पति ने खुद को मार ली गोली, मौत

मध्य प्रदेश में उज्जैन के नाना खेड़ा क्षेत्र में देर रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब बंदूक से गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी, यहां पर शशिकांत नाम के एक व्यक्ति ने 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली है, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घरेलू विवाद में पत्नी के सामने ही पति ने खुद को मार ली गोली, मौत

जयपुर। हाल ही में मध्य प्रदेश में उज्जैन के नाना खेड़ा क्षेत्र में एक एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के महेश नगर में शशिकांत नामक एक युवक ने 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली, मिली जानकारी के अनुसार युवक ने अपनी पत्नि से विवाद के कारण पत्नी के सामने ही खद को गोली मार ली।

गौरतलब है कि शहर में इस तरह की बारदात का ये दूसरा मामला है। हालांकि पूरे देश में आचार संहिता लगी हुई है, जिसके चलते पुलिस ने सभी लाइसेंसी बंदूकों को थाने में जमा कर लिया है। लेकिन इसके बाद भई बावजूद इसके शहर में इस तरह की घटना का सामने आना कानून की धज्जीयां उडाना है।

इस मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मृतक शशिकांत की पत्नी उससे अलग रहती थी। शशिकांत और उसकी पत्नी का लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते दोनों एक दूसरे से अलग रहते थे। इसी के चलते बीती रात शशिकांत अपनी पत्नी के घर गयाऔर 12 बोर की अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी प्रमोद सोनकर ने बताया कि बंदूक शशिकांत के पिताजी के नाम थी, जो मुरैना में रजिस्टर्ड थी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंदूक को कब्जे कर लिया है। तथा पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि कानून द्वारा इतनी सख्ती के बाद भी शशिकांत कैसे लोडेड बंदूक लेकर पत्नी के घर पहुंच गया।

मध्य प्रदेश में उज्जैन के नाना खेड़ा क्षेत्र में देर रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब बंदूक से गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी, यहां पर शशिकांत नाम के एक व्यक्ति ने 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली है, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। घरेलू विवाद में पत्नी के सामने ही पति ने खुद को मार ली गोली, मौत

Share this story