Samachar Nama
×

पृथ्वी के अलावा अंतरिक्ष में इन स्थानों पर पाई जाती है बर्फ

जयपुर। अंतरिक्ष में भी धरती के अलावा कई जगहों पर जीव हो सकते हैं। लेकिन अभी तक इनको खोजा नहीं गया है। वैसे तो इनकी खोज जारी है। इस तरह से आपको जानकारी दे दे कि बर्फ का होना पृथ्वी पर एक सामान्य घटना है, लेकिन अंतरिक्ष में पृथ्वी के अलावा भी ऐसे कुछ स्थान
पृथ्वी के अलावा अंतरिक्ष में इन स्थानों पर पाई जाती है बर्फ

जयपुर। अंतरिक्ष में भी धरती के अलावा कई जगहों पर जीव हो सकते हैं। लेकिन अभी तक इनको खोजा नहीं गया है। वैसे तो इनकी खोज जारी है। इस तरह से आपको जानकारी दे दे कि बर्फ का होना पृथ्वी पर एक सामान्य घटना है, लेकिन अंतरिक्ष में पृथ्वी के अलावा भी ऐसे कुछ स्थान हैं जहाँ पर बर्फ का अस्तित्व पाया गया हैं। उन जगहों के बारे में हम आपको बताते है –पृथ्वी के अलावा अंतरिक्ष में इन स्थानों पर पाई जाती है बर्फ

  1. मंगल ग्रह – मंगल ग्रह पर कई तरह से शोध करने के बाद ज्ञात हुआ है कि उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के आसपास बर्फीले टीले होते हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये टीले कार्बन डाई ऑक्साइड की वजह से बनते हैं। जैसा की धरती पर ठोस कार्बन डाई ऑक्साइड का इस्तेमाल बर्फ बनाने में किया जाता है।पृथ्वी के अलावा अंतरिक्ष में इन स्थानों पर पाई जाती है बर्फ
  2. ट्राइटन – ट्राइटन नेप्च्यून का सबसे बड़ा उपग्रह है। यह अब तक का सबसे ठंडा उपग्रह माना गया है। आपको जानकारी दे दे कि ट्राइटन का वायुमंडल नाइट्रोजन से बना होता है जो कि इस ग्रह पर बर्फ जमाने में मदद करती है। इसी के साथ बता दे कि इस उपग्रह पर ऍनसॅलअडस की तरह प्राकृतिक गीज़र होते हैं, जो वाष्पीकरण की क्रिया को बढ़ाते हैं।पृथ्वी के अलावा अंतरिक्ष में इन स्थानों पर पाई जाती है बर्फ
  3. आईओ (जुपिटर 1) – सौरमंडल में जुपिटर के दर्जनों उपग्रह पाये गये है, उनमें से एक का नाम है आईओ। वैज्ञानिकों ने इस पर बर्फ के पहाड़ खोजे हैं, जो कि सल्फर से बने हुये हैं। 2001 में नासा के गैलीलियो स्पेसक्राफ्ट ने इसस उपग्रह पर सबसे पहले सल्फर का पता लगाया था। वैज्ञानिकों ने इसके बारे में बताया कि सक्रिय ज्वालामुखियों की बड़ी संख्या इसके लिये जिम्मेदार है।

Share this story