नाम का पहला अक्षर A है तो जानिए स्वभाव की ये खास बातें
आपने कई बार ज्योतिषशास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान के बारे में पढ़ा और सुना होगा मगर क्या कभी आपने अपने नाम पर गौर किया हैं। कई प्रसिद्ध अभिनेताओं,लेखकों और संगीतकारों ने सफलता पाने के लिए अपना नाम बदला हैं। हर व्यक्ति पर उसके नाम का भी प्रभाव जरूर पड़ता हैं। क्योकि हर अक्षर की अपनी ऊर्जा और उससे जुड़े गुण होते हैं।
आपका नाम किस अक्षर से शुरू होता हैं। इसका आपके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ पता चलता हैं। कुछ अक्षरों को प्रभावशाली माना जाता हैं। तो आइए जानते हैं,जिन लोगों का नाम A लेटर से शुरू होता हैं। उनका स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता हैं। अंकज्योतिष में अक्षर ए को नंबर 1 से जोड़कर देखा गया हैं। यह काफी प्रभावशाली शख्सियत के मालिक होते हैं। ये दूसरों के सामने अपने मनमुताबिक अपनी छवि गढ़ने में सक्षम होते हैं।
A अक्षर सबसे प्रभावशाली अक्षर माना जाता हैं, और अगर आपका नाम इसी अक्षर से शुरू होता हैं। तो इसका अर्थ हैं,कि आप काफी दृढ़ प्रतिज्ञा और साहसी किस्म के व्यक्ति हैं। आपके अंदर आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता हैं,और आप अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करते हैं। A अक्षर से नाम वाले लोग जिंदगी में हर जगह आगे रहने की इच्छा रखते हैं।
यह बहुत ही महात्वाकांक्षी होते हैं, और नेतृत्व करना इन्हें पसंद होता हैं। A अक्षर कई बार एग्रेसिव, एडवेंचरस का भी प्रतीक माना जाता हैं। कई लोगो को आप रूड और ईगो वाले शख्स लग सकते हैं। आपको पता होता हैं,कि आपको अपनी लाइफ में क्या चाहिए और इसलिए आप इसे दूसरों से शेयर करने में यकीन नहीं रखते हैं।