यदि दूसरी स्त्री के प्यार में पागल है आपका पति, तो करें ये काम
जयपुर। अगर आपका पति आप पर ध्यान नहीं देता किसी दूसरी स्त्री के प्यार में पड़ा है, वैसे आज के समय में अक्सर ऐसे केस सुनने को मिलते हैं। इसके बाद कई सारी महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि मैं अपने पति को कैसे वश में करें। ऐसे में हम इस लेख
जयपुर। अगर आपका पति आप पर ध्यान नहीं देता किसी दूसरी स्त्री के प्यार में पड़ा है, वैसे आज के समय में अक्सर ऐसे केस सुनने को मिलते हैं। इसके बाद कई सारी महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि मैं अपने पति को कैसे वश में करें। ऐसे में हम इस लेख में कुछ साधारण से उपाय बता रहें हैं जिनको अपनाने से पति को वश में रखा जा सकता है। वैसे तो पति पत्नी का रिश्ता खट्टा मीठा होता है, इस रिश्ते में अक्सर प्यार के साथ तकरार भी होती हैं। आज हम इस लेख में पति को वश में करने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
महिलाएं करें ये उपाय:
- जिन स्त्रियों के पति अपनी पत्नी को छोड़ कर किसी अन्य स्त्री से प्रेम करते हैं, उन स्त्रियों को गुरुवार या शक्रवार की रात 12 बजे पति की चोटी में से कुछ बाल काट कर उनको किसी ऐसे स्थान पर रख दें जहां पर पति की नजर उनमें ना पड़े। ऐसा करने से बाद धीरे धीरे पति की बुद्धि में सुधार होने लगेगा वह दूसरी स्त्री को छोड़ देगा। ऐसा होने के कुछ दिन बाद इन बालों को जलाकर अपने पैरों से कुचलकर घर से बाहर फेंक दें अगर इस काम को आप अपने मासिक धर्म के समय करेंगी तो ज्यादा लाभ मिलेगा।
- अगर कोई महिला अपने पति को अपने वश में करना चाहती है तो उसे शनिवार की आधी रात में सात लौंग लेकर उस पर 21 बार अपने पति का नाम लेकर फूंक मारकर अगले दिन रविवार के दिन आग में जला दें इस प्रयोग को लगातार सात बार करने से पति धीरे धईरे आपके वश में आने लगेगा।
- अगर कोई महिला पति को वश में करना चाहती है तो उसे पूजा में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए व इसके बाद स्फटिक की माला लेकर ‘ऊं हृीं वांछितं मे वशमानय स्वाहा’ का जाप करें इस मंत्र की माला प्रतिदिन जपने से पति को वश में किया जा सकता है।