Samachar Nama
×

देर रात सोने से भी बढ़ जाता है, मौत का खतरा

वैज्ञानिकों ने देर रात तक सोने वालों में एक अध्ययन किया। अध्ययन में यह बात सामने आयी कि जो लोग रात को देर तक सोते है और सुबह देर तक उठते है उनमें अन्य लोगों की तुलना में मृत्य का खतरा 10 प्रतिशत अधिक होता है। इस अध्ययन में 5 लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया।
देर रात सोने से भी बढ़ जाता है, मौत का खतरा

जयपुर। वर्तमान में तकनीक का इतना विकास हो चुका है कि कोई भी काम बैठे—बैठे ही किया जा सकता है। इसमें स्मार्टफोन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। वैज्ञानिकों ने इसका इस्तेमाल लोेगों की सुविधा के लिए किया था, लेकिन लोगों द्वारा इसका इस्तेमाल आवश्यकता से ज्यादा किया जा रहा है।

देर रात सोने से भी बढ़ जाता है, मौत का खतरा

लोगों इसमें इतना मग्न हो जाते है कि उनकोें समय का ध्यान ही रहता है। इसके इस्तेमाल से लोग रात को देर से सोते है और सुबह भी देर से उठते है। क्या आपकों पता है कि रात को देर से सोना आपके लिए खतरानाक साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों जब इसके बारे में अध्ययन किया तो सामने आया कि जो लोग रात को देर तक जागते है और सुबह देर तक उठते है, उनमें रात को जल्दी सोने वाले लोगों की तुलना में मृत्यु का खतरा अधिक रहता है।

देर रात सोने से भी बढ़ जाता है, मौत का खतरा

इसके लिए ब्रिटेन में लगभग 5 लाख लोगों पर अध्ययन किया गया। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि लोगोें में देर रात तक जागने और सुबह देरी से उठने के कारण उन लोगों में मृत्यु का खतरा 10 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इसके अलावा एक ​पत्रिका में एक अध्ययन के आकलन को बताया गया।

देर रात सोने से भी बढ़ जाता है, मौत का खतरा

इस अध्ययन में  50,000 प्रतिभागी शामिल हुए थे। जिन पर साढ़े छह साल के शोध में इस बात का खुलासा हुआ कि इन सालों में हुई मौतों में 10 प्रतिशत लोग तो ऐसे थे जो देर रात तक जागते रहते थे।

देर रात सोने से भी बढ़ जाता है, मौत का खतरा

इसके बाद ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मैल्कम वॉन शंट्ज ने कहा कि इस तरह ​की समस्या एक सार्वजनिक समस्या होती है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है। मौत के अलावा भी मनुष्य में देर रात तक जागने से शरीर में कई तरह की समस्या हो सकती है।

वैज्ञानिकों ने देर रात तक सोने वालों में एक अध्ययन किया। अध्ययन में यह बात सामने आयी कि जो लोग रात को देर तक सोते है और सुबह देर तक उठते है उनमें अन्य लोगों की तुलना में मृत्य का खतरा 10 प्रतिशत अधिक होता है। इस अध्ययन में 5 लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया। देर रात सोने से भी बढ़ जाता है, मौत का खतरा

Share this story