Samachar Nama
×

अगर आप भी ग्रीन कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो इसके फायदे जानकर खुश हो जाएंगे

जयपुर। आम तौर पर कहा जाता है कि कॉफी का ज्यादा सेवन करने से सेहत के लिए खतरा होता है। क्योंकि कॉफी में कैफीन नामक तत्व पाया जाता है। यह खासकर खून की कमी यानी अनिमिया से पीड़ित लोगों के लिए काफी मुश्किल खड़ी कर देता है। इतना ही कैफीन आपको शरीर में मौजूद लौह
अगर आप भी ग्रीन कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो इसके फायदे जानकर खुश हो जाएंगे

जयपुर। आम तौर पर कहा जाता है कि कॉफी का ज्यादा सेवन करने से सेहत के लिए खतरा होता है। क्योंकि कॉफी में कैफीन नामक तत्व पाया जाता है। यह खासकर खून की कमी यानी अनिमिया से पीड़ित लोगों के लिए काफी मुश्किल खड़ी कर देता है। इतना ही कैफीन आपको शरीर में मौजूद लौह तत्व को भी कम करता है। लेकिन शोधकर्ताओं ने इस मुसीबत का हल भी खोज लिया है। इन खतरों के बचते हुए अगर आप कॉफी पीने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ग्रीन कॉफी का सेवन कर सकते हैं।

अगर आप भी ग्रीन कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो इसके फायदे जानकर खुश हो जाएंगे

जी हां, ग्रीन कॉफी की ज्यादा मात्रा आपकी सेहत पर बुरा असर भी नहीं पटकती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ग्रीन कॉफी में कैफीन की मात्रा बहुत ही कम यानी न के बराबर होती है। इतना ही नही हरी कॉफी आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाती हैं। इसे पीकर आप 24 घंटे चुस्त, मस्त व स्वस्थ रह सकते हैं। दरअसल ग्रीन कॉफी के बीज में क्रोनॉलोजीकल एसिड पाया जाता है। इससे हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है।

अगर आप भी ग्रीन कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो इसके फायदे जानकर खुश हो जाएंगे

शोधकर्ताओं की माने तो ग्रीन कॉफी के सेवन से तन और मन दोनों ही चंगे रहते हैं। यह मधुमेह रोगियो के लिए भी फायदेमंद साबित होती हैं। साथ ही तनाव से भी मुक्ति दिलाती है। उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर करना है तो आपको भी ग्रीन कॉफी पीनी चाहिए। ग्रीन कॉफी बीन्स में प्रचुर मात्रा में विटामिन और खनिज तत्व पाए जाते हैं। और हां सबसे खास बात इससे आपका वजन भी कम किया जा सकता है। तो इस बात पर एक कप ग्रीन कॉफी हो जाएं।

अगर आप भी ग्रीन कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो इसके फायदे जानकर खुश हो जाएंगे

Share this story