Samachar Nama
×

अगर आपको भी है नींद की समस्या, तो अपनाइए ये उपाय

दिनभर की थकान के बाद कई लोगों को रात के समय नींद लेने में काफी समस्याओं का सामना करना पडता है। कई लोग तो नींद ना आने के कारण ख्यालों की दुनिया में खो जाते हैं और ना जाने क्या-क्या सोचते रहते हैं। इसके बाद अगर नींद आ भी जाती है तो सुबह उठते वक्त
अगर आपको भी है नींद की समस्या, तो अपनाइए ये उपाय

दिनभर की थकान के बाद कई लोगों को रात के समय नींद लेने में काफी समस्याओं का सामना करना पडता है। कई लोग तो नींद ना आने के कारण ख्यालों की दुनिया में खो जाते हैं और ना जाने क्या-क्या सोचते रहते हैं। इसके बाद अगर नींद आ भी जाती है तो सुबह उठते वक्त थकान महसूस करते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसी ही समस्या से पीडित हैं तो इन उपायों को जरूर अपनाएं। इन उपायों को प्रयोग में लाकर आप आरामदायक नींद पा सकते हैं।

  • अगर आपको नींद ना आने का कारण आपका बिस्तर है तो जल्द ही एक आरामदायक गद्दे का चुनाव करें, इससे अच्छी नींद लेने औऱ बिना दर्द के जागने में मदद मिलेगी।
  • अच्छी नींद के लिए कमरे में एक शांत माहौल का होना बहुत जरूरी है। साथ ही करें कि सभी लाइटों को बंद कर दें, क्योंकि रौशनी भी नींद ना आने का मुख्य कारण है।
  • नींद की समस्या से छुटकारा पाने के लिए म्यूजिक जरूर सुनें क्योंकि यह आपको आराम करने और नींद की तरफ प्रेरित करने के लिए काफी मदद करता है।
  • नींद की समस्या से संघर्ष ना करें बल्कि बिस्तर पर जाने से पहले चेरी के जूस का सेवन करें। कई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि चेरी में मौजूद मेलाटोनिन हार्मोन नींद लेने में अहम भूमिका निभाता है।
  • अगर आपको एलर्जी, अस्थमा या सर्दी हो रही है तो यह नींद ना आने का एक कारण है। इससे बचाव के लिए एक नींबू को काटकर अपने बिस्तर के किनारे पर रख दें। इससे आपके कमरे में एक ताजा सुगंध फैलेगी औऱ आपको अच्छे से सांस लेने और अच्छी नींद लेने में काफी मदद मिलेगी।

Share this story