Samachar Nama
×

अगर घर में लगा रखी है ऐसी घड़ी तो आपके बुरे दिन शुरू…

हम सब इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि घड़ी का काम सही समय की जानकारी देना होता है। आपको जानकारी के लिए बतादें कि अगर आपने अपने घर में गलत जगह पर घड़ी टांग रखी है तो निश्चित रूप से आपका समय भी खराब चलने लगेगा। चलिए हम आपको बतातें है कि
अगर घर में लगा रखी है ऐसी घड़ी तो आपके बुरे दिन शुरू…

हम सब इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि घड़ी का काम सही समय की जानकारी देना होता है। आपको जानकारी के लिए बतादें कि अगर आपने अपने घर में गलत जगह पर घड़ी टांग रखी है तो निश्चित रूप से आपका समय भी खराब चलने लगेगा।

​चलिए हम आपको बतातें है कि घड़ी कैसी होनी चाहिए और इसे कहां लगानी चाहिए…

1— घड़ी को दक्षिण दिशा में कभी नहीं लगाएं क्यों कि ऐसा करना अशुभ होता है। आपको बतादें कि दक्षिण दिशा में केवल मृतक परिजनों की तस्वीरें लगाई जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में घड़ी लगाना फलदायी और शुभ होता है। ऐसा करने से साकारात्मक उर्जा मिलती है।
2— अपने घर के ड्राइंग रूम में पेंडुलम वाली घड़ी ही लगानी चाहिए। जो हर घंटे टन—टन की आवाज करती हो। ऐसी घड़ी आपको हमेशा समय का आभास कराती रहती है। घर में पेंडुलम वाली घड़ी लगाने से बरकत बनी रहती है।

अगर घर में लगा रखी है ऐसी घड़ी तो आपके बुरे दिन शुरू…
watch 1

3— अपने घर की दीवारों में कभी बंद घड़ी ना लगाएं। अगर घर की घड़ी बंद पड़ी हो तो तुरंत रिपेयर करा लें। चाहे हाथ घड़ी हो, टेबल क्लॉक हो या​ फिर दीवार घड़ी अगर ये बंद हैं तो समझें आपके समय की घड़ी भी बंद है। जब तक आप अपने घर में बंद घड़ी लगाए रखेंगे ज्यादा परिश्रम करने के बावजूद भी आपको कुछ भी हासिल नहीं होगा।
4— घर में केवल गोल, चौकोर, अंडाकार घड़ियां ही लगाए। अपने घर में तिकोनी घड़ी लगाने से बचें क्यों कि ऐसी घड़िया अशुभ मानी जाती हैं।
5— वास्तु शास्त्र के मुताबिक घड़ी को कभी भी दरवाजे पर नहीं लगाना चाहिए। घड़ी को दरवाजे पर लगाने का मतलब आप तनाव को घर में आने का निमंत्रण दे रहे हैं। क्यों कि दरवाजे से निकलते वक्त निगेटिव एनर्जी प्रवाहित होती रहेगी अत: घर में तनाव का होना लाजिमी है।

अध्यात्म और ज्योतिष  की लेटेस्ट जानकारी पाएं हमारे FB पेज पे.

अभी LIKE करें – समाचार नामा 

Share this story