जयपुर, दुनिया में कुछ लोग बहुत अजीब होते है जो अपनी जान पर खेलकर ऐसी हरकते कर जाते है जो अन्य लोगों के चर्चा का विषय बन जाती है। खेड़ी सांवलीगढ़ इलाके की ग्राम पंचायत केरपानी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक युवक को पैर में सांप ने डस लिया। जिसके बाद जो हुआ वह चौंकान वाला था
क्योंकि सांप के डसने के बाद यह युवक भी सांप को काटने के लिए पीछे दौड़ लगा। हद तो तब हो गई जब सांप को युवक से जान बचाकर भागना पड़ा। हालांकि इस दौरान सांप का जहर युवक के शरीर मे फैलने से वह बेहोश होकर गिर गया। जिसे बाद में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केरपानी पंचायत के दादूढाना में सहादेव पिता जगन सिरसाम अपने घर पर सोया था। लेकिन जब उठा तो उसका पांव सांप पर पड़ गया। जिससे सांप ने युवक को काट लिया। इधर सांप के डसते ही सहादेव भी सांप के पीछे दौड़ने लगा।
देखने वाले लोगों ने बताया कि सांप के डसने के बाद साहदेव भी काफी दूर तक सांप के पीछे गया लेकिन शरीर मैं जहर फैलने की वजह से बेहोश होकर गिर गया। जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक की हालत में सुधार बाताया जा रहा है।