Samachar Nama
×

अधिक जम्हाई का आना हो सकता है इन रोगों का संकेत

वैज्ञानिकों ने अधिक जम्हाई के आने के कई कारण बताये है। इसका सबसे मुख्य कारण नींद और थकावट को माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार आमतौर पर हम जम्हाई तब लेते हैं जब फेफड़ों में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है और हमें अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत होती है। इसके अलावा शरीर में आयरन की कमी, थायरॉयड रोग के कारण या फिर नार्कोलेप्सी रोग के कारण अधिक जम्हाई आना हो सकता है।
अधिक जम्हाई का आना हो सकता है इन रोगों का संकेत

जयपुर। ऐसा सभी के साथ होता है कि जब किसी को नींद आने को होती है तो जम्हाईयां आने लग जाती है। इसका अलावा कई लोग ऐसे भी होते है, जिनकों दूसरों को जम्हाइ लेते देखकर भी जम्हाई आने लग जाती है। वैसे तो जम्हाईयों का आना नींद और थकावट की निशानी होती है।

अधिक जम्हाई का आना हो सकता है इन रोगों का संकेत

लेकिन यदि ये जल्दी—जल्दी आने लग जाये तो यह किसी रोग का संकेत भी हो सकता है। आमतौर पर हम जम्हाई तब लेते हैं जब फेफड़ों में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है और हमें अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जम्हाई आने का वैसे तो सबसे मुख्य कारण थकान और शरीर में एनीमिया की कमी को माना जाता है।

अधिक जम्हाई का आना हो सकता है इन रोगों का संकेत

अधिकांश लोग थकान और सुस्‍ती को आम समस्‍या मान कर डॉक्‍टर के पास नहीं जाते। लेकिन जरूरत से ज्‍यादा थकान और बहुत ज्‍यादा जम्‍हाई महसूस होने पर आपको अपने आहार में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को लेना चाहिए। थकान की समस्या में जम्हाई आना इसका मतलब यह थायरॉइड ग्रंथि की समस्या भी हो सकती है।

अधिक जम्हाई का आना हो सकता है इन रोगों का संकेत

इसलिए बार-बार जम्‍हाई आने पर आपको अपने थायरॉयड की जांच करवानी चाहिए। कभी—कभी कुछ एनर्जी बूस्टिंग ड्रिंक भी इसको प्रभावित करते है। जैसे कॉफी पीने से आप काम को ध्‍यान से करते है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा वास्‍तव में थकान और जम्‍हाई का कारण बनती है।

अधिक जम्हाई का आना हो सकता है इन रोगों का संकेत

अधिक जम्हाई का आना दवाइयों को साइड इफेक्ट भी हो सकता है। इसके अलावा विशेषज्ञ बताते है कि अधिक जम्हाई का आना नार्कोलेप्सी रोग का संकेत भी हो सकता है। इसमें अधिकांश लोग दिन के अंत में थकान के कारण जम्‍हाई लेना शुरू करते हैं, लेकिन कुछ लोग थका हुआ महसूस करने के कारण पूरा दिन सोने की कोशिश करते हैं।

वैज्ञानिकों ने अधिक जम्हाई के आने के कई कारण बताये है। इसका सबसे मुख्य कारण नींद और थकावट को माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार आमतौर पर हम जम्हाई तब लेते हैं जब फेफड़ों में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है और हमें अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत होती है। इसके अलावा शरीर में आयरन की कमी, थायरॉयड रोग के कारण या फिर नार्कोलेप्सी रोग के कारण अधिक जम्हाई आना हो सकता है। अधिक जम्हाई का आना हो सकता है इन रोगों का संकेत

Share this story