Samachar Nama
×

अपने दबंग किरदार पर सोनाक्षी सिन्हा का सबसे बड़ा खुलासा, नींद में भी…

बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। यही कारण है कि सोनाक्षी सिन्हा को दबंग गर्ल कहा जाता हैं। सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से दबंग 3 में सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके रज्जो के किरदार को
अपने दबंग किरदार पर सोनाक्षी सिन्हा का सबसे बड़ा खुलासा, नींद में भी…

बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। यही कारण है कि सोनाक्षी सिन्हा को दबंग गर्ल कहा जाता हैं। सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से दबंग 3 में सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके रज्जो के किरदार को फैंस काफी पसंद करते है। इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा को जबरदस्त सफलता मिली थी।अपने दबंग किरदार पर सोनाक्षी सिन्हा का सबसे बड़ा खुलासा, नींद में भी… वो अपने इस किरदार के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। इस बात का खुलासा हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने किया। एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि, दबंग फिल्म में रज्जो का किरदार तो मेरे खून में है। मैं इसे नींद में भी न‍िभा सकती हूं। अपने रोल के बारे में सोनाक्षी ने बताया कि, जब एक फिल्म चलती है तो उसके किरदारों की चर्चा भी होती है। मेरा डायलॉग थप्पड़ से डर नहीं लगता… बहुत पसंद किया गया। आज भी जब कहीं जाती हूं तो लोग मुझे इस डायलॉग को बोलने के लिए कहते हैं। यह एक कलाकार के लिए बड़ी बात होती है कि उसके किरदार और डायलॉग को लोग याद रखें।अपने दबंग किरदार पर सोनाक्षी सिन्हा का सबसे बड़ा खुलासा, नींद में भी…आपको बता दें कि बीते दिनों ही सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग 3 की टीम को ज्वाइन किया है। उन्होंने एक स्पेशल नंबर को शूट करना है। हालांकि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का किरदार कैसा होगा इसके बारें में अब तक खुलासा नहीं किया गया है। सोनाक्षी ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया कि, ये दबंग की प‍िछली और आगे आने वाली दोनों कड़ी को जोड़ने वाली कहानी है।अपने दबंग किरदार पर सोनाक्षी सिन्हा का सबसे बड़ा खुलासा, नींद में भी… मैं फिल्म का ह‍िस्सा बनकर खुश हूं, मेरे लिए फिल्म में काम करना होमकमिंग जैसा है। दबंग 3 के अलावा सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म कलंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो इसी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।अपने दबंग किरदार पर सोनाक्षी सिन्हा का सबसे बड़ा खुलासा, नींद में भी…

Share this story