Hrithik Roshan: कंगना रनौत से विवाद मामले में ऋतिक रोशन को मिला समन, 27 फरवरी को होगी पूछताछ
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद आज से नहीं कई सालों से चल रहा है। दो साल पहले कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ था। कुछ दिनों से ये मामला शांत था लेकिन अब एक बार फिर से मामला सुर्खियों में आ चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने एक्ट्रेस कंगना रनौत से जुड़े आईटी एक्ट के मामले में ऋतिक रोशन को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है। पुलिस ने बीते दिनों ही अभिनेता रऋतिक रोशन को समन भेजा है। जिसके अनुसार अभिनेता रितिक रोशन को 27 फरवरी यानी कल शनिवार को पेश होने के लिए कहा गया है। इस केस में रऋतिक रोशन और कंगना दोनों ने एक-दूसरे को मेल भेजे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला साल 2016 का है। जिसे 2 महीने पहले ही सीआईयू को ट्रांसफर कर दिया गया था। बता दें कि इस केस के शिकायतकर्ता भी अभिनेता रऋतिक रोशन ही हैं। कंगना रनौत से जुड़े इस केस को पहले साइबर पुलिस स्टेशन इन्वेस्टीगेशन कर रही थी। अभी कुछ समय पहले ही इसको सीआईयू को सौंपा गया है। जिसके बाद से ये मामला चर्चा में आ चुका है। बता दें कि अभिनेता ऋतिक रोशन ने 5 साल पहले आईपीसी के सेक्शन 419 और आईटी सी 66 और डी 66 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कंगना से जुड़े विवाद के बाद कई महीनों तक सुर्खियों में रहा था। दोनों ने एक दूसरे को कई लीगल नोटिस भी भेजे थे। खबरों के अनुसार अभिनेता ऋतिक रोशन को समन भेजने और पूछताछ करने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत से भी इस मामले को लेकर बयान दर्ज करवाया जा सकता है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर आरोप लगाया था कि वो उनके साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी के बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था।
कॉमेडियन चंदन प्रभाकर के हाथ लगा बढ़ा प्रोजेक्ट, फिल्म में निभाएंगे ऐसा किरदार
Mumbai Saga Trailer: रिलीज हुआ जॉन अब्राहम और इमरान हामशी की फिल्म मुंबई सागा का धमाकेदार ट्रेलर