कुंडली का शनि कर रहा हैं परेशान, तो इन मंत्रों को करें जाप
हर व्यक्ति के जीवन में ज्योतिषशास्त्र और ग्रहों का विशेष महत्व होता हैं, वही हर रोज बोला जाने वाला एक खास मंत्र आपके जीवन में कमाल कर सकता हैं किसी भी इच्छा को पूरी करने की क्षमता इस मंत्र में होती हैं वही शनिदेव से जुड़े कुछ खास उपाय करने होंगे चाहे मनचाही नौकरी हो, सौभाग्य, दौलत, सफलता या फिर मान सम्मान पाने की इच्छा व्यक्ति के मन में क्यों न हो शनिदेव से जुड़े ये मंत्र आपकी हर इच्छा को पूर्ण कर सकते हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन से मंत्र हैं।
ज्योतिष के मुताबिक शनिदेव के मंत्रों में अद्भुत शक्ति होती हैं शनि के मंत्रो के जाप से जल्दी से जल्दी उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती हैं।
जानिए शनि को अनुकूल बनाने के खास मंत्र—
पहला मंत्र—
सूर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्षः शिवप्रियः
मंदचार प्रसन्नात्मा पीड़ां हरतु में शनिः
आपको बता दे, कि इस मंत्र के जाप से शनि जाने अनजाने में हुए सभी पापों और कष्टों से छुटकारा प्रदान कर देते हैं।
दूसरा मंत्र—
नीलांजन समाभासं रवि पुत्रां यमाग्रजं।
छाया मार्तण्डसंभूतं तं नामामि शनैश्चरम्।।
इस मंत्र जाप से शनि इंसान को मान सम्मान और सुख शांति जीवन में प्रदान करते हैं यह बहुत ही फलदायी और लाभकारी माना जाता हैं।
तीसरा मंत्र—
ओम शं शनैश्चराय नमः।
ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिया।
कण्टकी कलही चाऽथ तुरंगी महिषी अजा।।
शं शनैश्चराय नमः।
इस मंत्र जाप से जीवन में फैली अशांति दूर होती हैं, बिगड़े कार्य भी बन जाते हैं जीवन में सफलता भी हासिल होती हैं।
चौथा मंत्र—
ओम शं शनैश्चराय नमः।
कोणस्थ पिंगलो बभ्रु कृष्णौ रौद्रान्तको यमः।
सौरि शनैश्चरा मंद पिप्पलादेन संस्थितः।।
ओम शं शनैश्चराय नमः।
इस मंत्र जाप से शनि देव व्यक्ति को उसके सभी बुरे कर्मों के फल से मुक्ति प्रदान कर देते हैं यह बहुत ही लाभकारी मंत्र माना जाता हैं।