Samachar Nama
×

उम्र के अनुसार कितने घंटे सोना चाहिए, जरूर पढ़ें

जयपुर | नींद किसे प्यारी नहीं होती ? परंतु नींद को लेकर भी सबकी अपनी अपनी समस्याएँ हैं | कुछ लोगों को ज्यादा नींद की शिकायत होती है और कुछ लोगों को नींद न आने की परेशानी | यह वह परेशानी है जो लोगों को पर्याप्त नींद न मिल पाने के कारण उनको चिड़चिड़ा और आलसी
उम्र के अनुसार कितने घंटे सोना चाहिए,  जरूर पढ़ें

जयपुर | नींद किसे प्यारी नहीं होती ? परंतु नींद को लेकर भी सबकी अपनी अपनी समस्याएँ हैं | कुछ लोगों को ज्यादा नींद की शिकायत होती है और कुछ लोगों को नींद न आने की परेशानी | यह वह परेशानी है जो लोगों को पर्याप्त नींद न मिल पाने के कारण उनको चिड़चिड़ा और आलसी और मंदबुद्धि बना देता है क्योंकि जब दिमाग को आराम नहीं मिलेगा या हद से ज्यादा आराम मिलेगा तो वह ठीक से काम करना बंद कर देगा |  नींद के भी अपने कुछ उसूल हैं जनाब वो हर उम्र के अलग अलग लोगों के लिए अपनी- अपनी सीमा के साथ चलती है| हर चीज़ की कमी भी बुरी होती है तो अति भी | आइये जानते है किस- किस  उम्र में कितनी -कितनी   नींद लेना जरूरी है |उम्र के अनुसार कितने घंटे सोना चाहिए,  जरूर पढ़ें

हर उम्र के साथ व्यक्ति को अपने सोने के घंटे निश्चित करना जरूरी है, क्योंकि नींद ही आपके रोज के मूड, स्वभाव और कार्य पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालती है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ती भी है |

आपने देखा होगा की अक्सर छोटे बच्चे बहुत देर तक सोते हैं बहुत ज्यादा सोते हैं और बुढ़ापे तक आते आते नींद कम होने लगती है |उम्र के अनुसार कितने घंटे सोना चाहिए,  जरूर पढ़ें

0 से 3 साल तक के बच्चों को कम से कम 15 घंटों की नींद लेना बहुत जरूरी है | इतनी नींद उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है साथ ही उनके मस्तिष्क का विकास भी होता है |

उम्र के अनुसार कितने घंटे सोना चाहिए,  जरूर पढ़ें

4 साल से 12 साल तक के बच्चों को 12 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी जरूरी है ताकि वो अपने कार्यों को बेहतरी से सीख सकें अपना दिमाग शांत कर के सही जगह पर त्वरितता के साथ लगा सकें |

13 से 18 साल तक के बच्चों को कम से कम 9 घंटे की नींद लेना जरूरी है | यही ही वह समय होता है जब वो विकास के सबसे मुसकिल दौर से गुजरते है ऐसे मे दिमाग भी अपने विकास का एक जरूरी पड़ाव पार कर रहा होता है तो उस पड़ाव के विकास और मानसिक संतुलन के लिए इतनी नींद जरूरी होती है |

18 से आगे की उम्र तक 8 घंटे की नींद ओर कम से कम 6 घंटे की नींद तो आवश्यक रूप से लेनी ही चाहिए | इससे मानसिक संतुलन बना रेहता है ओर तनाव कम होता है |उम्र के अनुसार कितने घंटे सोना चाहिए,  जरूर पढ़ें

Share this story