Samachar Nama
×

3 फीट के इस विशालकाय केकड़े ने कैसे एक पक्षी को मार दिया? देखिए वीडियो में

जलीय जीवों में केकड़ा अपनी अनोखी शारीरिक संरचना के लिये जाना जाता है। केकड़े की सख्त त्वचा उसे कई तरह की मुश्किलों से बचाती है, साथ ही पंजों की मजबूत पकड़ शिकार को तुरंत अपनी गिरफ्त में ले लेती है। कई लोगों को समुद्री भोजन के रूप में केकड़ा बहुत पसंद होता है। लेकिन अगर
3 फीट के इस विशालकाय केकड़े ने कैसे एक पक्षी को मार दिया? देखिए वीडियो में

जलीय जीवों में केकड़ा अपनी अनोखी शारीरिक संरचना के लिये जाना जाता है। केकड़े की सख्त त्वचा उसे कई तरह की मुश्किलों से बचाती है, साथ ही पंजों की मजबूत पकड़ शिकार को तुरंत अपनी गिरफ्त में ले लेती है। कई लोगों को समुद्री भोजन के रूप में केकड़ा बहुत पसंद होता है।

3 फीट के इस विशालकाय केकड़े ने कैसे एक पक्षी को मार दिया? देखिए वीडियो में

लेकिन अगर एक विशालकाय केकड़ा आपको ही शिकार बनाने लग जाए तो फिर आप समुद्री जीवों को खाने का विचार त्याग ही देंगे। दरअसल हम बात कर रहे हैं एक 3 फीट के विशाल केकड़े की। यह केकड़ा हाल ही में एक वीडियो से चर्चित हुआ है।

3 फीट के इस विशालकाय केकड़े ने कैसे एक पक्षी को मार दिया? देखिए वीडियो में

वायरल हुए इस वीडियो में 3 फीट का एक केकड़ा नज़र आ रहा है। इस भारी भरकम केकड़े का वज़न लगभग 8 पौंड है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आम तौर पर ज़मीन पर रेंगने वाला केकड़ा सीधे पेड़ों पर चढ़ जाता है। जी हां, यह केकड़ा पेड़ पर चढ़ सकता है, और अपने जबड़े से किसी भी पक्षी को जकड़ कर तुरंत अपना शिकार बना लेता है।

3 फीट के इस विशालकाय केकड़े ने कैसे एक पक्षी को मार दिया? देखिए वीडियो में

यह वीडियो अमेरिका के डार्टमाउथ कॉलेज के जीव वैज्ञानिक मार्क लैडरे ने जारी किया है। वीडियो में साफ तौर पर नज़र आ रहा है कि किस तरह एक विशालकाय केकड़ा पेड़ पर बैठे एक पक्षी को अपना शिकार बनाता है। केकड़ा सबसे पहले उस पक्षी को अपने पंजों की मजबूत पकड़ में दबोच लेता है। हालांकि इस बीज पक्षी लगातार तड़पता रहता है, और खुद को केकड़े की पकड़ से आजाद करने की हर संभव कोशिश भी करता है।

3 फीट के इस विशालकाय केकड़े ने कैसे एक पक्षी को मार दिया? देखिए वीडियो में

इस दौरान केकड़ा पक्षी के दोनों पंखों को तोड़ देता है। जिससे पक्षी बुरी तरह से घायल हो जाता है, और उसकी जान चली जाती है। लैडर ने बताया है कि इस पक्षी के मरने के महज कुछ मिनट बाद ही 5 केकड़े और वहां पर आ गए थे। लैडर ने लगभग 2 महीने तक मध्य हिंद महासागर में केकड़ों पर रिसर्च किया था, उसी दौरान यह विशालकाय केकड़े की प्रजाति सामने आई है।

Share this story