Samachar Nama
×

‘गर्म पानी या ठंडा पानी’, इस तरह करें नहाने के पानी का चयन  

आयुर्वेद के अनुसार नहाने के कई उपाय बताए जाते रहे हैं। नहाने के लिए सावुन का चयन, तेल का चयन औऱ आज आपको बताने जा रहा हैं नहाने के लिए पानी के तापमान का किस तरह चयन करना चाहिए। हालांकि यह जरूरी है कि आप नहाने के लिए पानी के उपर्युक्त तापमान का चयन करें।
‘गर्म पानी या ठंडा पानी’, इस तरह करें नहाने के पानी का चयन  

आयुर्वेद के अनुसार नहाने के कई उपाय बताए जाते रहे हैं। नहाने के लिए सावुन का चयन, तेल का चयन औऱ आज आपको बताने जा रहा हैं नहाने के लिए पानी के तापमान का किस तरह चयन करना चाहिए। हालांकि यह जरूरी है कि आप नहाने के लिए पानी के उपर्युक्त तापमान का चयन करें। पानी एसा होना चाहिए जो आपकी त्वचा को नुकसान भी ना दे और आप ढंग उसे इस्तोमाल में भी ले पाएं। विशेषज्ञों का मानना है कि आपको शरीर के लिए गर्म पानी और आंखों और बालों के लिए ठंडे पानी का ही इस्‍तेमाल करना चाहिए। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार पानी के तापमान का निर्धारण निम्‍नलिखित कारकों के आधार पर किया जाना चाहिए। क्योंकि यह स्वास्थ के लिए भी लाभदायक माना जाता है।

उम्र पर आधारित उम्र के हिसाब से युवाओं और बुजुर्ग को गर्म पानी से नहाने का सु‍झाव दिया जाता है। लेकिन अगर आप छात्र है और अपना ज्‍यादातर समय पढ़ने में लगाते हैं तो आपके लिए ठंडे पानी से नहाने का सुझाव ज्‍यादा फायदेमंद रहेगा।

शारीरिक पर आधारित नहाने के पानी  का इस्तेमाल ज्यादातर लोग शरीर के अनुसार भी करते हैं। माना जाता है कि अगर आपके शरीर का प्रकार पित्‍त है तो आपके लिए ठंडे पानी से नहाना बेहतर रहता है। और अगर आपके शरीर का प्रकार कफ या वात है तो गर्म पानी का उपयोग करना आपके लिए उचित रहेगा।

रोगों पर आधारित अगर आप पित्‍त से संबंधित किसी रोग जैसे अपच या लीवर संबंधित विकार से पीडि़त हैं, तो ठंडे पानी से नहाना आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत फायदेमंद होगा। और अगर आप कफ या वात से संबंधित विकारों से पीड़ि‍त हैं तो गर्म पानी से नहाना चाहिए। अगर आप मिर्गी रोगी हैं, तो गर्म और ठंडे पानी दोनों से नहाने के लिए मना किया जाता है इसकी बजाय, गुनगुने पानी से नहाना चाहिए।

आदतों पर आधारित आपके काम पर भी निर्भर करता है कि आपको किस तापमान के पानी का सेवन नहाने के लिए करना चाहिए। अगर आप नियमित रूप से काम करते हैं तो थकान दूर करने के लिए गर्म पानी से नहाने का सुझाव दिया जाता है। नहीं तो ठंडे पानी से नहाना आपके लिए अच्छा विकल्प रहेगा।

समय पर आधारित  शायद आप जानते हों कि समय में बदलाव होने के साथ उसके तापमान में भी बदलाव होता है। इस नियम के अनुसार अगर आप सुबह के समय नहाते हैं तो ठंडे पानी से नहाना बेहतर रहता है। लेकिन अगर आप रात में नहाते हैं तो आराम महसूस करने के लिए गर्म पानी से नहाना चाहिए। क्योंकि शाम के समय भी गर्म पानी से नहाना फायदेमंद रहेगा।

Share this story