Samachar Nama
×

Honda Shine का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए फीचर्स और माइलेज

होंडा कंपनी ने अपनी नई बाइक Honda Shine को नए बीएस6 वेरियंट के साथ भारत में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि नई Shine 14 फीसदी ज्यादा माइलेज देगी। इस बाइक की कीमत 67857 रुपये कंपनी ने तय की है। नई Honda Shine किक स्टार्ट और सेल्स स्टार्ट दोनों के साथ उपलब्ध है।
Honda Shine का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए फीचर्स और माइलेज

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों के नए मॉडल को मार्केट में उतार रही है। ग्रेटर नोएडा में देश-दुनिया की कार निर्माता कंपनियों ने कई वाहनों को पेश किया था। अब भारत में भी कंपनियां वाहनों को उतारने में रफ्तार पकड़ रही है। होंडा कंपनी ने अपनी किफायती बाइक Honda Shine के नए बीएस6 वेरियंट को लॉन्च किया है। Honda Shine को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। यह 14 फीसदी ज्यादा माइलेज देगी। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 67857 रुपये तय की है। ऐसे में शाइन के नए मॉडल की बाट जो रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर है।

Honda Shine का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए फीचर्स और माइलेज Honda Shine BS6 के इंजन और पावर की बात करें तो इसमें 124 सीसी4 स्ट्रोक एसआई इंजन दिया गया है, जो बीएस6 के साथ उपलब्ध है। यह 6000Rpm पर Nm टार्क जनरेट करता है। 5700 Rpm पर 10.59 Hp की पावर क्षमता वाला इंजन दिया गया है। इसके ट्रांसमिशन में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

Honda Shine का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए फीचर्स और माइलेज

नई Honda Shine किक स्टार्ट और सेल्स स्टार्ट दोनों के सात उपलब्ध है। किंग सिस्टम की बात करें तो नई Shine बाइक के फ्रंट में 240 mm डिस्क ब्रेक 130 mm ड्रम ब्रेक ऑप्शन दिया गया है। इसके साथ ही 130 mm रियर के साथ ड्रम ब्रेक भी दिया गया है।  कंपनी के अनुसार, बीएस6 इंजन वाले दोपहलिया वाहनों की 2.5 लाख यूनिट्स को कंपनी बेच चुकी है। Shine मॉ़डल की बात करें तो 8 मिलियन से भी  ज्यादा यूनिट्स की बिक्री अब तक हो चुकी है। कंपनी ने कहा कि होंडा की इस नई बाइक में बेहतर टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी ने अब इसे नए फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। Shine BS6 में 14 प्रतिशत अधिक फ्यूल एफिशिएंसी है।

होंडा कंपनी ने अपनी नई बाइक Honda Shine को नए बीएस6 वेरियंट के साथ भारत में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि नई Shine 14 फीसदी ज्यादा माइलेज देगी। इस बाइक की कीमत 67857 रुपये कंपनी ने तय की है। नई Honda Shine किक स्टार्ट और सेल्स स्टार्ट दोनों के साथ उपलब्ध है। Honda Shine का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए फीचर्स और माइलेज

Share this story