Samachar Nama
×

हॉकी : भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को नीदरलैंड ने दी मात

भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम को मंगलवार को आठ राष्ट्रों के अंडर-21 आमंत्रण टूर्नामेंट के ग्नुप दौर में नीदरलैंड से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। मैच कांटे का रहा जिसमें नीदरलैंड की टीम बाजी मार ले गई। नीदरलैंड ने शुरू से ही शानदार शुरुआत की और पांचवें मिनट में ही गोल कर दिया।
हॉकी : भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को नीदरलैंड ने दी मात

भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम को मंगलवार को आठ राष्ट्रों के अंडर-21 आमंत्रण टूर्नामेंट के ग्नुप दौर में नीदरलैंड से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। मैच कांटे का रहा जिसमें नीदरलैंड की टीम बाजी मार ले गई।

नीदरलैंड ने शुरू से ही शानदार शुरुआत की और पांचवें मिनट में ही गोल कर दिया। उसके लिए यह गोल जिम वान डे वेने ने किया। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने अपनी रफ्तार में इजाफा किया और आक्रामक हॉकी खेली। भारतीय टीम यहां बराबरी करने में सफल रही। भारत के लिए यह गोल विष्णुकांत सिंह ने किया। तीन मिनट बाद वान डे वेने ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर नीदरलैंड को 2-1 से आगे कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में डर्क डे विल्डार के गोल ने नीदरलैंड को 3-1 से आगे कर दिया। भारतीय टीम ने हालांकि हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करती रही। उसे सफलता 37वें मिनट में हासिल हुई जब सुदीप चिरमाको ने भारत के लिए दूसरा गोल किया।

अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम ने बराबरी की कोशिश की लेकिन गोल नहीं कर पाई। भारतीय जूनियर टीम अपना अगला ग्रुप मैच गुरुवार को स्पेन के खिलाफ खेलेगी।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम को मंगलवार को आठ राष्ट्रों के अंडर-21 आमंत्रण टूर्नामेंट के ग्नुप दौर में नीदरलैंड से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। मैच कांटे का रहा जिसमें नीदरलैंड की टीम बाजी मार ले गई। नीदरलैंड ने शुरू से ही शानदार शुरुआत की और पांचवें मिनट में ही गोल कर दिया। हॉकी : भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को नीदरलैंड ने दी मात

Share this story

Tags