Samachar Nama
×

इन देवताओं की कृपा से मिलता है मनपसंद जीवनसाथी, आज से शुरु करें इनकी आराधना

जयपुर। साधारण तौर पर युवावस्था में लड़के लड़कियों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण होता है। अक्सर इस दौर में ही लडके लडकियां अपने जीवन का सबसे अहम फैसला लेते हैं, व अपना जीवन साथी पसंद कर लते हैं जिसके साथ सारी उम्र बिताने का फैसला करते हैं। लेकिन बहुत ही कम ऐसे लोग है
इन देवताओं की कृपा से मिलता है मनपसंद जीवनसाथी, आज से शुरु करें इनकी आराधना

जयपुर। साधारण तौर पर युवावस्था में लड़के लड़कियों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण होता है। अक्सर इस दौर में ही लडके लडकियां अपने जीवन का सबसे अहम फैसला लेते हैं, व अपना जीवन साथी पसंद कर लते हैं जिसके साथ सारी उम्र बिताने का फैसला करते हैं। लेकिन बहुत ही कम ऐसे लोग है जिनका प्यार आसानी से उनको मिल जाता है, जिनके प्यार में समाज को कोई परेशानी नहीं होती है, ना ही परिवारवालों को दिक्कत होती है।

इन देवताओं की कृपा से मिलता है मनपसंद जीवनसाथी, आज से शुरु करें इनकी आराधना

लेकिन कई ऐसे लोग भी मौजूद हैं जिनका प्यार सफल नही हो पाता, जिनके प्यार में समाज को व परिवार वालों को कई सारी दिक्कत होती है।  आज हम इस लेख में ऐसे ही प्यार में असफल हुए लोगो के लिए ज्योतिषिय आधार पर देवी देवताओं की पूजा के बारे में बता रहें हैं जिससे आसानी से प्यार पाने में सफलता मिलेगी।

इन देवताओं की कृपा से मिलता है मनपसंद जीवनसाथी, आज से शुरु करें इनकी आराधना

  • हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण को प्रेम का देवता माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए अगर  भगवान कृष्ण की पूजा की जाए तो आसानी से प्यार में सफलता मिलती हैं। अगर किसी को अपना मन पसंद जीवनसाथी चाहिए तो उसे अपने प्यार को प्राप्त करने के लिए भगवान कृष्ण की आराधना करनी चाहिए।

इन देवताओं की कृपा से मिलता है मनपसंद जीवनसाथी, आज से शुरु करें इनकी आराधना

  • अपने लिए उत्तम पति का चाह में लड़कियो को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और 16 सोमवार का व्रत करना चाहिए, ऐसा करने से शिव कृपा मिलती है जिससे उचित जीवन साथी मिलता हैं।

इन देवताओं की कृपा से मिलता है मनपसंद जीवनसाथी, आज से शुरु करें इनकी आराधना

  • हिन्दू धर्म में चंद्र देव को प्यार का प्रतीक माना गया है। चंद्रमा की पूजा करने से अपने प्यार को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। चंद्रदेव को रुप और सौन्दर्य का देवता भी माना जाता है।

 

प्यार मे सफल होने के लिए हम भगवान की शरण में जा सकते हैं, क्योंकि हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण को प्रेम का देवता माना गया है, इनकी पूजा करने से मनचाहा जीवनसाथी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

Share this story