Samachar Nama
×

Hindi Diwas 2020:प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है ‘हिंदी दिवस’, जानिए इससे कुछ जुड़ी खास बातें

जयपुर।हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ मनाया जाता है।ऐसे में आज इस हिंदी दिवस 2020 के मौके पर हम आपको इससे जुड़ी कुछ रोचक बातों की जानकारी दे रहें है। हिंदी विश्व की उन मुख्य भाषाओं में से एक है जिसमें जो बोला जाता है, वही लिखा भी जाता है।हमारे देश भारत
Hindi Diwas 2020:प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है ‘हिंदी दिवस’, जानिए इससे कुछ जुड़ी खास बातें

जयपुर।हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ मनाया जाता है।ऐसे में आज इस हिंदी दिवस 2020 के मौके पर हम आपको इससे जुड़ी कुछ रोचक बातों की जानकारी दे रहें है। हिंदी विश्व की उन मुख्य भाषाओं में से एक है जिसमें जो बोला जाता है, वही लिखा भी जाता है।हमारे देश भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से प्रमुख भाषा हिंदी है।

Hindi Diwas 2020:प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है ‘हिंदी दिवस’, जानिए इससे कुछ जुड़ी खास बातें

हमारे देश में लगभग 77 प्रतिशत लोग हिंदी भाषा को बोलते और समझते है। हिंदी हमारे देश की राष्ट्रभाषा तो नहीं है, परंतु यह हमारे देश की राजभाषा बनी हुई है।मातृभाषा के रूप में हिंदी 40 प्रतिशत भारतीयों की मातृभाषा है।हिंदी शब्द की उत्पत्ति फारसी शब्द हिंद से ही हिंदी के रूप में हुई है जिसका अर्थ ‘सिंधु नदी की भूमि’ बताया जाता है।

Hindi Diwas 2020:प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है ‘हिंदी दिवस’, जानिए इससे कुछ जुड़ी खास बातेंवर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा तैयार पावर लैंग्वेज इंडेक्स के अनुसार साल 2050 तक हिंदी विश्व की सबसे ताकतवर भाषाओं में शामिल हो सकती है।वहीं विश्वभर में हिंदी का प्रयोग करीब 60 करोड़ से ज्यादा लोग करते है।हिंदी विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है।

Hindi Diwas 2020:प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है ‘हिंदी दिवस’, जानिए इससे कुछ जुड़ी खास बातेंदुनियाभर में हर छठा इंसान हिंदी बोलता या समझता है।हिंदी विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में चौथे स्थान पर बनी हुई है।हिंदी का नमस्ते शब्द सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है।यह अंग्रेजी के हेलो शब्द के समान आमतौर पर प्रयोग किया जाता है।

Hindi Diwas 2020:प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है ‘हिंदी दिवस’, जानिए इससे कुछ जुड़ी खास बातेंहिंदी भाषा की पहली पुस्तक प्रेम सागर 1805 में प्रकाशित की गई थी और हिंदी भाषा की इस पहली पुस्तक के लेखक लल्लू लाल थे।भारत का बिहार राज्य हिंदी भाषा को आधिकारिक तौर पर अपनाने वाला पहला राज्य था जिसने साल 1881 में हिंदी को स्वीकार किया था।

Share this story