Samachar Nama
×

शिव आराधना को बनाएं विशेष इस आरती से

जयपुर। हिन्दू धर्म में हफ्ते के सात दिनों में हर रोज किसी न किसी को समर्पित होता है। ऐसे ही सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित दिन है इस दिन इनकी पूजा करने से भगवान शिव की क़ृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है। अगर इनकी पूजा सच्चे मन
शिव आराधना को बनाएं विशेष इस आरती से

जयपुर। हिन्दू धर्म में  हफ्ते के सात दिनों में हर रोज किसी न किसी को समर्पित होता है। ऐसे ही सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित दिन है इस दिन इनकी पूजा करने से भगवान शिव की क़ृपा प्राप्त होती है।

भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है। अगर इनकी पूजा सच्चे मन से किया जाए तो भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते है व मनोवांछित फल भी देते हैं। लेकिन शिव का क्रोध भयंकर है। जिस कारण इनको रुद्र भी कहा जाता है। ऐसा  माना जाता है कि भगवान शिव की भक्ति से प्रसन्न हो कर अपनी कृपा हमेशा भक्त पर बनाएं रखते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से इनकी कृपा प्राप्त होती है। आज भगवान शिव की पूजा को सफल बनाने के लिए व इनकी आराधना के लिए इस आरती का पाठ करें।

 

हे शिव शंकर, हे करुना कर सुनिए अरज हमारी॥

भव सागर से पार उतारो, आए शरण तिहारी।
हे शिव शंकर, हे करुना कर सुनिए अरज हमारी॥

चन्द्र ललाट भभुत रमाये, कटी पगाम्बेर धरे।
कर मै डमरू, गले भुजंगा, नंदी खड़ो द्वारे॥
हे गंगाधर, दर्श दिखदो, हे भोले भंडारी।
हे शिव शंकर, हे करुना कर सुनिए अरज हमारी॥
भव सागर से पार उतारो, आए शरण तिहारी।
हे शिव शंकर, हे करुना कर सुनिए अरज हमारी॥

जनम मरण के तुम हो स्वामी, हे शंकर अविनाशी।
कण कण मे है रूप तुम्हारा, हे भोले कैलाशी॥
चरण शरण मे आया जोगी, रखियो लाज हमारी।
हे शिव शंकर, हे करुना कर सुनिए अरज हमारी॥
भव सागर से पार उतारो, आए शरण तिहारी।
हे शिव शंकर, हे करुना कर सुनिए अरज हमारी॥

Share this story