Samachar Nama
×

यहां जानिए आपकी राशि अनुसार आपके लिए कौन सी जॉब है परफेक्ट

मेष राशि के जातक हमेशा ही उत्साह एवं उमंग से भरपूर होते हैं। इनका यही उत्साह इन्हें कॅरियर के मामले में एक लीडर की पहचान दिलाता है। इसीलिए इस राशि के लोगों को सेना, सरकारी नौकरी, राजनीति, मैनेजमेंट तथा विज्ञापन कार्यों से जुड़ना लाभकारी होता है। वृषभ राशि के जातक की यदि सबसे बड़ी खासियत
यहां जानिए आपकी राशि अनुसार आपके लिए कौन सी जॉब है परफेक्ट

मेष राशि के जातक हमेशा ही उत्साह एवं उमंग से भरपूर होते हैं। इनका यही उत्साह इन्हें कॅरियर के मामले में एक लीडर की पहचान दिलाता है। इसीलिए इस राशि के लोगों को सेना, सरकारी नौकरी, राजनीति, मैनेजमेंट तथा विज्ञापन कार्यों से जुड़ना लाभकारी होता है।

वृषभ राशि के जातक की यदि सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो उनकी यह खासियत उनके हाथों में छिपी होती है। आपको बता दें कि इस राशि के लोगों को होटल मैनेजमेंट का काम करना चाहिए। इसके लिए वह बावर्ची के करियर को चुन सकते हैं। इसके अलावा मालिश चिकित्सक, फूल अथवा चित्रकला से सम्बन्धित कार्य या फिर मूर्तियों के निर्माण आदि का भी काम करना उनके लिए लाभकारी होता है।

यहां जानिए आपकी राशि अनुसार आपके लिए कौन सी जॉब है परफेक्ट

मिथुन राशि की खासियत इस राशि के चिन्ह में ही दिखाई देती है। यही कारण है कि इस राशि वालों में एक साथ दो लोगों की ताकत छिपी होती है। ऐसे लोगों के लिए यात्रा संबंधी कोई कार्य या फिर मनोरंजन से जुड़ा कार्य सर्वश्रेष्ठ है। इसके साथ ही ये लोग टेक्नोलॉजी, शिक्षण तथा आर्किटेक्चर आदि में भी अपना करियर बना सकते हैं।

कर्क राशि वाले जातक स्वभाव से काफी अच्छे होते हैं। इनके इसी अंदाज़ को यदि इनकी जॉब बना दिया जाए तो यह तो ‘सोने पर सुहागा’ वाली बात बन जाएगी। ऐसे लोग शिक्षण तथा सामाजिक कार्यकर्ता की फील्ड में अव्वल साबित होते हैं।

सिंह राशि के जातक एक तरफ जहां अपने बढ़ते क्रोध के लिए जाने जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ अति उत्साहित व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं। इसीलिए सिंह राशि वाले कंपनी के सीईओ, मैनेजर या फिर किसी बड़े लेवल पर काम करना पसंद करते हैं।

यहां जानिए आपकी राशि अनुसार आपके लिए कौन सी जॉब है परफेक्ट

कन्या राशि के लिए यदि कोई काम हो रहा है तो उसे पूर्णता से एक भी प्वाइंट छोड़े बिना समाप्त करने का अंदाज़ कन्या राशि के जातकों में है। इसी कारण से इनको ‘परफेक्शनिस्ट’ भी कहा जाता है। ऐसे लोग एक अच्छे पत्रकार, लेखक, संपादक, डॉक्टर, शोधकर्ता, मिस्त्री आदि बन सकते हैं।

तुला राशि वाले जातकों की सबसे बड़ी खासियत है उनका लोगों को अपनी नाप-तोलकर की गई बातों से बांधना। इसीलिए ऐसे लोग एक अच्छे प्रोफेसर बन सकते हैं। इसके अलावा तुला राशि वाले लोग लेखक, पत्रकार, ट्रैवेल एजेंट या फिर मार्केटिंग में अपना करियर बना सकते हैं।

यहां जानिए आपकी राशि अनुसार आपके लिए कौन सी जॉब है परफेक्ट

वृश्चिक राशि वाले जातक अपने तेज़ दिमाग के लिए जाने जाते हैं। इसीलिए वृश्चिक राशि वाले लोग डॉक्टर, वकील, वैज्ञानिक या फिर जासूस बन सकते हैं।

धनु राशि वालों में ऊर्जा कूट-कूटकर भरी रहती है इस राशि के लोग कलात्मक जॉब्स, जैसे कि लेखक, संपादक, अध्यापक, आध्यात्मिक गुरु, जानवरों के निर्देशक आदि में अपना करियर बना सकते हैं।

यहां जानिए आपकी राशि अनुसार आपके लिए कौन सी जॉब है परफेक्ट

मकर राशि वाले जातक बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं। किसी भी प्रकार का कार्यभार संभालने में सक्षम होते हैं इनके लिए आईटी, वैज्ञानिक, मैनेजर, बैंकर, संपादक और किसी कंपनी के मालिक की जॉब परफेक्ट है।

कुंभ राशि वाले जातकों की खासियत है काम को सही तरीके से संभाल लेना। इसीलिए कुंभ राशि वाले लोग एक अच्छे वैज्ञानिक, मैकेनिक, डिजाइनर, राजनैतिक बन सकते हैं।

यहां जानिए आपकी राशि अनुसार आपके लिए कौन सी जॉब है परफेक्ट

मीन राशि वाले जातक कलात्मक एवं जोशीले स्वभाव के होते हैं इसीलिए इस राशि वाले लोग कला क्षेत्र के अलावा कई बार नर्स, डॉक्टर या फिर थैरेपिस्ट जैसे चिकित्सकीय क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं।

Share this story