जयपुर, दुनिया के हर इंसान की यह ख्वाइश होती है कि उसके एक सुंदर सा दोस्त हो जिसके साथ वह समय गुजार सके। दिल की बाते कर सके। जिससे दिल हल्का हो जाए। लेकिन कई लोगों को ऐसा नसीब नहीं होता है। औऱ यह बस उनका एक सपना बनकर रह जाता है। लेकिन दोस्तों आज हम आपको ऐसी जगह बता रहे है जहां आपका यह सपना पूरा हो सकता है। आपको बहुत कम कीमत में गर्लफ्रेंड मिल सकती है। जी हैं उसके साथ आप दिल की बात भी कर सकते है। मजाक भी कर सकते है।
और इसके लिए ज्यादा पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे। यह दोस्त आपको केवल 13.75 रूपय में मिल जाएगी। यह गर्ल फ्रेंड 14 रूपय की कीमत में दो घंटे के लिए किराए पर मिलती है। लेकिन इसके साथ समय बीताने के लिए आपको एक शर्त पूरी करनी होगी। पहले बता दें कि यह किराए की गर्ल फ्रेंड चीन में मिलती है। जिसके लिए एक शर्त तय करके रखी गई है। और वह है कि आप किराए की ली गयी गर्लफ्रेंड को छू नहीं सकते।
केवल इसके साथ बात कर सकते है। दोस्तों चीन का यह कारनामा सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। शर्त सुनने के बाद मामला थोड़ा अजीब सा लग रहा है लेकिन यह उनके लिए सही है जिनकी किस्मत में महिला मित्र नहीं है। दक्षिणी चीन के शहर हुआन में एक शॉपिंग सेंटर में से आप किराए की दोस्त ले सकते है।
इस सेंटर में इन्होने 15 लड़कियों को उपलब्ध करवाया है। इसके लिए आप अपनी मन पसंद की लड़की को चुन सकते है। इतना ही नहीं आप इस लड़की के साथ लंच या फिर डिनर भी कर सकते है। लेकिन यह आपको केवल इस बिल्डिंग के अंदर ही करना है आप इसे बाहर नहीं ले जा सकते है।