Samachar Nama
×

शादी से पहले प्रियंका का खुलासा, इस बात को लेकर आज तक हैं निक जोनस से नाराज

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कल यानी 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले है। वहीं 29 नवंबर से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी राजस्तान के जोधुपर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में होने वाली है। शादी के लिए दोनों का परिवार पैलेस
शादी से पहले प्रियंका का खुलासा, इस बात को लेकर आज तक हैं निक जोनस से नाराज

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कल यानी 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले है। वहीं 29 नवंबर से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी राजस्तान के जोधुपर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में होने वाली है। शादी के लिए दोनों का परिवार पैलेस में बीते दिनों ही पहुंच चुका है। बीते दिन संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें मुकेश अंबानी की फैमिली सहित कई जाने-माने सेलेब्स यहां पहुंच चुके हैं। इसी बीच प्रियका चोपड़ा का एक इंटरव्यू सुर्खियों में है। ये इंटरव्यू प्रियंका चोपड़ा ने वोग मैग्जीन को दिया है। इस इंटरव्यू में प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर वो कौन सी बात है जिसके लिए प्रियंका आज तक निक से नाराज हैं।शादी से पहले प्रियंका का खुलासा, इस बात को लेकर आज तक हैं निक जोनस से नाराज

वोग मैग्जीन को दिए इंटरव्यू के अनुसार, निक जोनस ने सबसे पहले क्वांटिको में प्रियंका की को-एक्टर ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा। निक ने लिखा था कि, प्रियंका बहुत खूबसूरत है। सितंबर 2016 में पहली बार निक जोनस ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को मैसेज भेजा था। इस मैसेज में निक ने लिखा था कि, हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा था कि, ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वह उनके फोन पर संपर्क करें।शादी से पहले प्रियंका का खुलासा, इस बात को लेकर आज तक हैं निक जोनस से नाराज

वोग मैग्जीन के अनुसार, 2017 में प्रियंका चोपड़ा और निक को डिजाइनर Ralph Lauren ने मेट गाला में इनवाइट किया था। इससे पहले ये दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे। इस मुलाकात के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक को अपने घर पर बुलाया। घर पर प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा टीवी सीरियल लॉ एंड ऑर्डर देख रही थीं। प्रियंका के मुताबिक दोनों ने कुछ घंटे बातें की। शादी से पहले प्रियंका का खुलासा, इस बात को लेकर आज तक हैं निक जोनस से नाराजलेकिन इस मुलाकात में कोई किस नहीं हुई। इसी में निक का वर्जन भी प्रकाशित ​है जिसके अनुसार, मैंने प्रियंका की पीठ थपथपाई और चला गया। प्रियंका आज भी मुझसे इस बात से नाराज है। लेकिन प्रियंका की मम्मी उस वक्त घर में थीं और मुझे लगा ये मुलाकात सम्मान देने वाली होनी चाहिए।शादी से पहले प्रियंका का खुलासा, इस बात को लेकर आज तक हैं निक जोनस से नाराज

काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद प्रियंका और निक ने शादी करने का फैसला लिया और अब कल यानी 2 दिसंबर को दोनों शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।शादी से पहले प्रियंका का खुलासा, इस बात को लेकर आज तक हैं निक जोनस से नाराज

Share this story