Samachar Nama
×

तो इसलिए अनिल कपूर ने नहीं किया था श्रीदेवी के साथ फिल्म चांदनी में काम

दोस्तों आपको बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म चांदनी तो याद ही होगी। जी हां वहीं फिल्म जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और ऋषि कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों का ही किरदार हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आया था। साथ ही फिल्म चांदनी में श्रीदेवी बेहद खूबसूरत नजर आई
तो इसलिए अनिल कपूर ने नहीं किया था श्रीदेवी के साथ फिल्म चांदनी में काम

दोस्तों आपको बॉलीवुड की सुपरहिट​ फिल्म चांदनी तो याद ही होगी। जी हां वहीं फिल्म जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और ऋषि कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों का ही किरदार हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आया था। साथ ही फिल्म चांदनी में श्रीदेवी बेहद खूबसूरत नजर आई थी उनकी खूबसूरती हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि इस फिल्म में पहले मेकर्स की पसंद ऋषि कपूर नहीं बल्कि अनिल कपूर ​थे। जी हां आपको बता दें कि एक समय दर्शकों को श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती थी यही कारण है कि चांदनी फिल्म में श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर को लेने चाह रहे थे। तो इसलिए अनिल कपूर ने नहीं किया था श्रीदेवी के साथ फिल्म चांदनी में कामलेकिन अनिल कपूर ने फिल्म में श्रीदेवी के साथ काम करने से मना कर दिया था। जबकि अनिल कपूर और श्रीदेवी ने एक साथ लम्हे, जुदाई और मिस्टर इंडिया जैसे कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म का डायरेक्शन यश चोपड़ा ने किया था और फिल्म में विनोद खन्ना ने भी एक महत्वपूर्ण रोल निभाया था। इस बात का खुलासा हाल ही में अनिल कपूर ने एक बातचीत में की है।तो इसलिए अनिल कपूर ने नहीं किया था श्रीदेवी के साथ फिल्म चांदनी में काम

अनिल ने कहा कि, उन्होंने इस लिए ऋषि कपूर वाला किरदार करने से मना कर दिया था क्योंकि वह वीलचेयर पर बैठकर ऐक्टिंग नहीं करना चाहते थे। फिल्म में लीड कैरक्टर का ऐक्सिडेंट हो जाता है और इसके बाद उसे कई सीन्स में वीलचेयर पर बैठकर ऐक्ट करना था। इसी बात पर अनिल कपूर ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। उस समय अनिल कपूर खुद को वीलचेयर पर बैठा नहीं देखना चाहते थे।तो इसलिए अनिल कपूर ने नहीं किया था श्रीदेवी के साथ फिल्म चांदनी में काम

अनिल ने आगे बताया कि, इस फिल्म को रिजेक्ट करने का उनका एक निजी कारण भी था। उन्होंने बताया कि, जब उन्हें ‘चांदनी’ ऑफर की गई थी, उससे कुछ दिन पहले ही उनका एक ऐक्सिडेंट हो गया था। इसमें उनके बाएं पैर में चोट आई थी और उन्हें लगभग ढाई महीने तक बिस्तर पर रहना पड़ा था। इस चोट से उबरने के दौरान ही अनिल ने यह विचार करना शुरू किया कि उन्हें कौन सी फिल्में करनी हैं और कौन सी नहीं।तो इसलिए अनिल कपूर ने नहीं किया था श्रीदेवी के साथ फिल्म चांदनी में काम

Share this story