Samachar Nama
×

जिस वक्त प्रियंका ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, उस वक्त 8 साल के थे निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ शनिवार को सगाई की। जिसके बाद से ही हर कोई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को सगाई की बधाई दे रहा है। प्रियंका के फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक दोनों को सगाई की बधाई दे रहे हैं। वहीं प्रियंका ने
जिस वक्त प्रियंका ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, उस वक्त 8 साल के थे निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ शनिवार को सगाई की। जिसके बाद से ही हर कोई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को सगाई की बधाई दे रहा है। प्रियंका के फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक दोनों को सगाई की बधाई दे रहे हैं। वहीं प्रियंका ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करके अपने रिलेशन का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा की उम्र जहां 36 साल है वहीं निक जोनस उनके 10 साल छोटे हैं।जिस वक्त प्रियंका ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, उस वक्त 8 साल के थे निक जोनस जी हां दोनों की उम्र में 10 साल का फासला है। ऐसे में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तस्वीर तब की है जब प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। वहीं निक जोनस उस वक्त यानी साल 2000 में ऐसे दिखते थे। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि निक जोनस इस तस्वीर में किसी स्कूल बॉय की तरह लग रहे हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि साल 2000 में निक जोनस सिर्फ आठ साल के थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा 18 साल की थी। जिस वक्त प्रियंका ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, उस वक्त 8 साल के थे निक जोनसइस तस्वीर को उनके एक फैन पेज ने शेयर किया था जिसमें लिखा है कि, तब किसे पता था कि ये बच्चा एक दिन पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड सेलेब को डेट करेगा। खैर इस फासले को दरकिनार करते हुए समाज में प्यार को लेकर एक काफी पॉजिटिव संदेश दिया है।जिस वक्त प्रियंका ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, उस वक्त 8 साल के थे निक जोनस

निक और प्रियंका की रोके की रस्म और पूजा करने वाले पंडित जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पूजा बहुत अच्छी रही, पहले पैतृक रीति-रिवाज से पूजा हुई। उसके बाद सगाई और रुद्राभिषेक भी हुआ। निक को लेकर पंडितजी ने कहा कि, वह बहुत नेक दिल इंसान है। सनातन धर्म के बारे में उन्हें नहीं मालूम लेकिन हम लोगों ने उन्हें जैसा-जैसा बताया, उन्होंने वैसा किया। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान को प्रणाम भी किया।जिस वक्त प्रियंका ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, उस वक्त 8 साल के थे निक जोनस

Share this story