Samachar Nama
×

विश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

बॉलीवुड के गलियारों में आज हम बात कर रहे है उन फिल्मों के बारे में जिनका कलेक्शन Highest WORLDWIDE GROSSING पर है।ये फिल्में है दंगल (2016): ,बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017),सीक्रेट सुपरस्टार (2017),बजरंगी भाईजान (2015),पीके (2014),2.0 (2018),बाहुबली: द बिगिनिंग,सुल्तान (2016),संजू (2018),पद्मावत (2018)।
विश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

बॉलीवुड के गलियारों में यूं तो सालभर में हजारों फिल्में रिलीज होती है लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसी होती है जो बॉक्स ऑफिस पर अपना राज करने में कामियाब होती है।जी हां इन फिल्मों ने ना सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनिया में अपनी पहचान बनाई और इसीलिए ये फिल्में बनी बॉलीवुड की Highest WORLDWIDE GROSSING फिल्में।बता दें ये सिलसिला साल 1994 में फिल्म हम आपके है कौन से शुरु हुआ था सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी माधुरी और सलमान की इस फिल्म ने INR 1 बिलियन (US $ 15 मिलियन) पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म थी।ऐसे ही अब आज हम बात कर रहे है उन फिल्मों के बारें में जिन्होनें इसके बाद ये रुतबा कायम रखा।तो आइए जानते है इन फिल्मों के बारे मेःविश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

दंगल (2016): नितिश तिवारी के डायरेक्शन में तैयार हुई ये फिल्म दंगल 21 दिसंबर 2016 को संयुक्त राज्य में और 23 दिसंबर2016 को दुनिया भर में रिलीज़ हुई थी।फिल्म को दुनियाभर में 4300 स्क्रीन्स और भारत में 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।जो कि अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है वही ये फिल्म नॉन इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर आती है।इस फिल्म ने 70 करोड़ के बजट में बनकर भारत में कुल 542.34करोड़ का बिजनेस किया था।इसके अलावा फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ट कलेक्शन 1419 करोड़ रहा है तो ग्रोसिंग फिल्म का कलेक्शन 2,100 करोड़ रहा है।फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में थे तो वही फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने इसी फिल्म से अपना डेब्यू किया था।विश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017): साउथ के स्टार्स प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, तमन्नाह, सत्यराज और नासर के अभिनय से सजी इस फिल्म ने आते ही अपना नाम कर दिया था।ये बाहुबली का दूसरा पार्ट था जिसका लोग  पहले भाग से इंतजार करने में लगे थे।फिल्म को एस.एस राजमौली ने डायरेक्ट किया था।वही 28 अप्रैल को दुनिया भर में इस फिल्म को कुल 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।तो वही भारत में फिल्म 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 1,810 करोड़ के  बजट में बनकर भारत में कुल 736.24 करोड़ का बिजनेस किया था।इसके अलावा फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ट कलेक्शन 94 करोड़ रहा है तो ग्रोसिंग फिल्म का कलेक्शन 830.24 करोड़ रहा है।विश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

सीक्रेट सुपरस्टार (2017)- बॉलीवुड की इस फिल्म में आमिर खान और जायरा वसीम के अलावा मेहर विज, राज अर्जुन, तीर्थ शर्मा भी नजर आए।फिल्म एक लड़की की कहान पर आधारित थी जिसका मूल्क उसे गाने की इजाजत नहीं देता लेकिन वो फिर भी अपने इस सपने को पूरा करती है।फिल्म को काफी पसंद किया गया था।भले ही भारत में फिलम इतनी हिट नहीं हुई लेकिन विश्व स्तर पर फिल्म का काफी नाम हुआ था। इस फिल्म ने 15 के बजट में बनकर भारत कुल 90 करोड़ का बिजनेस किया था।इसके अलावा फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ट कलेक्शन 822 रहा है तो ग्रोसिंग फिल्म का कलेक्शन 966 करोड़ रहा है।विश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

बजरंगी भाईजान (2015):  साल 2015 में 300 करोड़ कमाने वाली ये पहली फिल्म है जिसमें सलमान खान, करीना कपूर, नवुजद्दीन सिद्दकी है।ये फिल्म “पीके” और “धूम 3” के बाद केवल नौ दिनों में 200 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी सबसे तेज फिल्म है।फिल्म की क हानी के साथ ही इसके गानों को भी काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म ने 90 करोड़ के बजट में बनकर भारत में कुल 433करोड़ का बिजनेस किया था।इसके अलावा फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ट कलेक्शन 453 करोड़ रहा है तो ग्रोसिंग फिल्म का कलेक्शन 910 करोड़ रहा है।विश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

पीके (2014) –लगातार तीन हफ्तों पर सिनेमाघरो में राज करने वाली इस फिल्म ने विदेशी सिनेमाघरो में भी अपने झंडे गाड़डे रखे।फिल्म में आमिर ख़ान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और संजय दत्त के साथ सहायक भूमिकाओं में हैं।फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है।इस फिल्म ने अपनी कमाई से विश्व के बॉक्स ऑफिस पर अपना नवां स्थान पाया है। इस फिल्म ने 85 करोड़ के  बजट में बनकर भारत में कुल 489 करोड़ का बिजनेस किया था।इसके अलावा फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ट कलेक्शन 643 करोड़ रहा है तो ग्रोसिंग फिल्म का कलेक्शन 832करोड़ रहा है।विश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

2.0 (2018) – 2.0 एक भारतीय विज्ञान कथा एक्शन फिल्म है, जिसमें रजनीकांत ने अक्षय कुमार और एमी जैक्सन के साथ वसीगरन और चिट्टी जैसे किरदार फिर से सिनेमाघरो में उतरे।फिल्म ने अपने शुरुआती हफ्ते में ही 400 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस कर लिया था जिसके बाद ये फिल्म अब तक की छठी सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म ने 543 करोड़ के  बजट में बनकर भारत में कुल 290करोड़ का बिजनेस किया था।इसके अलावा फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 300 करोड़ रहा है तो ग्रोसिंग फिल्म का कलेक्शन 800 करोड़ रहा है।विश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

बाहुबली: द बिगिनिंग (2015)- साउथ के स्टार्स प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, तमन्नाह, सत्यराज और नासर के अभिनय से सजी  इस फिल्म को एस.एस राजमौली ने डायरेक्ट किया था।जिसमें बाहुबली को आखिरकार कटप्पा ने क्यों मारा एक ऐसी लाइन थी जिसने हर किसी को फिल्म का दूसरा पार्ट देखेन के लिए मजबूर किया।इस फिल्म ने 180 करोड़ के  बजट में बनकर भारत में कुल 354करोड़ का बिजनेस किया था।इसके अलावा फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ट कलेक्शन 250 रहा है तो ग्रोसिंग फिल्म का कलेक्शन 640 करोड़ रहा है।विश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

सुल्तान (2016)- कुश्ती, एक्शन, प्यार से भरपूर इस फिल्म में सलमान खान, अनुष्का शर्मा, अमित साध, रणदीप हुड्डा  नजर आए।फिल्म को यशराज फिल्म्स बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित  किया गया तो वही अली अब्बास जफर ने फिल्मका डायरेक्शन संभाला। फिल्म की कहानी हरियाणा के एक काल्पनिक कुश्ती चैंपियन सुल्तान अली खान पर आधारित है।इस फिल्म ने 70 करोड़ के बजट में बनकर भारत में कुल 420 करोड़ का बिजनेस किया था।इसके अलावा फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ट कलेक्शन 168 करोड़ रहा है तो ग्रोसिंग फिल्म का कलेक्शन 623 करोड़ रहा है।विश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

संजू (2018) – बॉलीवुड के एक्टर संजय दत्त पर आधारित इस फिल्म में रणबीर ने संजय का किरदार निभाय है इसके असावा फिल्म में परेश रावल के रूप में सुनील दत्त, विक्की कौशल, मनीषा कोइराला के रूप में नरगिस, दत्त मिर्जा के रूप में मान्या दत्त, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और जिम सरभ नजर आए।फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट काय था।इस फिल्म ने 100 करोड़ के बजट में बनकर भारत में कुल 316.22करोड़ का बिजनेस किया था।इसके अलावा फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ट कलेक्शन 200करोड़ रहा है तो ग्रोसिंग फिल्म का कलेक्शन 586 करोड़ रहा है।विश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

पद्मावत (2018)- बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस फिल्म मं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अदिति राव हैदरी, जिम सर्भ, रज़ा मुराद, अनुप्रिया गोयनका नजर आए।फिल्म की कहानी चितौड़गढ़ की महारानी पद्मावती पर आधारित थी।फिल्म ने रिलीज होने से पहले काफी विवादों का सामना किया है।करणी सेना ने फिल्म पर कई आरोप लगाये थे जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट टालकर एक महीने बाद रिलीज किया गया था।इन विवादों से फिल्म को और भी कमाने का और चर्चा का मौका मिला ऐसे में इस फिल्म ने 215 के  बजट में बनकर भारत में कुल 386करोड़ का बिजनेस किया था।इसके अलावा फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ट कलेक्शन 186 रहा है तो ग्रोसिंग फिल्म का कलेक्शन 585 रहा है।विश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

बॉलीवुड के गलियारों में आज हम बात कर रहे है उन फिल्मों के बारे में जिनका कलेक्शन Highest WORLDWIDE GROSSING पर है।ये फिल्में है दंगल (2016): ,बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017),सीक्रेट सुपरस्टार (2017),बजरंगी भाईजान (2015),पीके (2014),2.0 (2018),बाहुबली: द बिगिनिंग,सुल्तान (2016),संजू (2018),पद्मावत (2018)। विश्व स्तर पर कमाने में सफल हुई ये बॉलीवुड फिल्में

Share this story