Samachar Nama
×

मुंबई में भारी बारिश, मालाबार हिल में भूस्खलन

मुंबई में रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। वहीं तूफानी मौसम के कारण कई पेड़ गिर गए हैं। इस कारण सैकड़ों वाहन जलमग्न या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग सहित तटीय महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में रातभर बारिश हुई। साथ ही कोल्हापुर,
मुंबई में भारी बारिश, मालाबार हिल में भूस्खलन

मुंबई में रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। वहीं तूफानी मौसम के कारण कई पेड़ गिर गए हैं। इस कारण सैकड़ों वाहन जलमग्न या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग सहित तटीय महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में रातभर बारिश हुई। साथ ही कोल्हापुर, सतारा और सांगली जैसे पश्चिमी महाराष्ट्र के क्षेत्रों में भी बारिश हुई।

वहीं पॉश मालाबार हिल में एक पहाड़ी हिस्से के टूटकर पेडर रोड के पास गिरने के कारण भूस्खलन हुआ, हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ।

आईएमडी मुंबई ने कहा कि मुंबई शहर में 33.1 सेंटीमीटर और उपनगरों में करीब 16.2 सेमी बारिश हुई है।

पिछले 24 घंटों में दक्षिण मुंबई के उन इलाकों में भी पहली बार बाढ़ देखी गई, जो 26 जुलाई 2005 के भीषण बाढ़ के दौरान बच गए थे।

इनमें चर्चगेट, कोलाबा, मरीन लाइन्स, मरीन ड्राइव, कलबादेवी के कुछ संकीर्ण हिस्से, डोंगरी, मोहम्मद अली रोड, बाइकुला, मझगांव, ग्रांट रोड, चरनी रोड, मुंबई सेंट्रल, इसके अलावा दादर, परेल, सायन, माटुंगा, किंग्स सर्कल, वडाला, कुर्ला और कई उपनगरीय इलाके शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने मुंबई मेट्रो और कोस्टल रोड कार्यों के संयुक्त प्रभावों के लिए इसे जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि अधिकारियों ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

आईएमडी ने अगले 24 घंटों में मुंबई और तटीय कोंकण क्षेत्र में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags