Samachar Nama
×

Healthy food:शरीर की बढ़ती डायबिटीज से बचने के लिए, आप करें इन चीजों का सेवन

जयपुर।कोरोना दौर में डायबिटीज की बढ़ती बीमारी हमारी लिए घातक साबित हो सकती है।हमारे शरीर के ब्लड शुगर लेवल के अनियंत्रित होने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।ऐसे में डायबिटीज की बीमारी से बचने के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बेहद आवश्यक है।आप निम्न चीजों का सेवन कर ब्लड शुगर लेवल को
Healthy food:शरीर की बढ़ती डायबिटीज से बचने के लिए, आप करें इन चीजों का सेवन

जयपुर।कोरोना दौर में डायबिटीज की बढ़ती बीमारी हमारी लिए घातक साबित हो सकती है।हमारे शरीर के ब्लड शुगर लेवल के अनियंत्रित होने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।ऐसे में डायबिटीज की बीमारी से बचने के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बेहद आवश्यक है।आप निम्न चीजों का सेवन कर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रख सकते है।:—

करी पत्तों का करें सेवन—
डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्तों का सेवन बेहद लाभदायक होता है।प्रतिदिन करी पत्तों का सेवन करने से हमारे शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।इससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।

अमरूद के पत्तों के साथ जीरा मिलाकर सेवन करें—
अमरूद के पत्तों का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक होता है।डायबिटीज के मरीजों को अमरूद के पत्तों के साथ जीरा मिलाकर उबालकर इसके पानी का सेवन करने से शरीर के बढ़ते ब्लड शुगर को नियंत्रित बनाए रखने में मदद मिलती है।

लहसुन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में करता मदद—
लहसुन का सेवन करने से हमारा शरीर कई प्रकार के रोगों से दूर रहता है।प्रतिदिन लहसुन का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।इसलिए डायबिटीज के रोगियों को प्रतिदिन सुबह के समय खाली पेट लहसुन का सेवन करना चाहिए।

दालचीनी का करें सेवन—
दालचीनी का सेवन करने से हमारे शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।इसलिए डायबिटीज के मरीजों को दालचीनी पाउडर को पानी में कुछ देर तक उबाल कर इस पानी का सेवन करना चाहिए।प्रतिदिन दालचीनी का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा कम होता है।

Share this story