Samachar Nama
×

Health tips:जोड़ों का दर्द और मोटापा दूर करने के लिए, शहद और दालचीनी का करें सेवन

जयपुर।आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान का सेवन करने से हमारा शरीर कई प्रकार के रोगों का शिकार आसानी से बन जाता है।आज कई लोगों को शरीर का वजन और मोटापा बढ़ने की समस्या अधिक बनी हुई है।इससे शरीर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और जोड़ो के दर्द जैसी बीमारियों का शिकार आसानी
Health tips:जोड़ों का दर्द और मोटापा दूर करने के लिए, शहद और दालचीनी का करें सेवन

जयपुर।आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान का सेवन करने से हमारा शरीर कई प्रकार के रोगों का शिकार आसानी से बन जाता है।आज कई लोगों को शरीर का वजन और मोटापा बढ़ने की समस्या अधिक बनी हुई है।इससे शरीर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और जोड़ो के दर्द जैसी बीमारियों का शिकार आसानी से हो सकता है।ऐसे में आप दालचीनी और शहद का सेवन कर अपने वजन को नियंत्रित बनाए रखने के साथ जोड़ों के दर्द की परेशानी से भी दूर रह सकते है।

मोटापा कम करने में दालचीनी मददगार—
दालचीनी हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होती है इससे हमारा कोलेस्ट्राल लेवल नियंत्रित बना रहता है जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।इसके अलावा प्रतिदिन दालचीनी का सेवन करने से हमारे शरीर का वजन और मोटापा नियंत्रित बना रहता है।इसके लिए आप दालचीनी को उबाल कर सुबह के समय चाय की तरह सेवन करें।इससे शरीर की बढ़ती चर्बी तेजी से कम होती है और शरीर का मोटापा घटता है।

जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार—
दालचीनी का सेवन करने से हमारा शरीर गठिया रोग की परेशानी से दूर रहता है।प्रतिदिन दालचीनी को गर्म पानी में उबाल कर इसके पानी का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की परेशानी दूर होती है।इससे गठिया रोग का खतरा कम होता है।आप जोड़ों में दर्द की परेशानी होने पर दालचीनी को उबालर इसके गुनगुने पानी से दर्द वाली जगह मसाज कर सकते है।इससे जोड़ों में दर्द की परेशानी कम होती है।इसके अलावा दालचीनी की चाय का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा कम होता है।

Share this story