Samachar Nama
×

Health tips:डायबिटीज की बीमारी से बचने के लिए, आप इन बातों का रखें विशेष ध्यान

जयपुर।आज के समय डायबिटीज की बीमारी लगात्तार बढ़ती जा रही है।डायबिटीज के कई कारण कारण हो सकते है, जो इसे बढ़ाने में मदद करते है जैसे कि – आनुवांशिकी, गतिहीन जीवन शैली, अस्वास्थ्यकर खाने के तरीके, शारीरिक गतिविधियों की कमी, पर्यावरणीय कारक और लाइफस्टाइल में होने वाला बदलाव। डायबिटीज से बचाव— एक स्वस्थ जीवन जीने
Health tips:डायबिटीज की बीमारी से बचने के लिए, आप इन बातों का रखें विशेष ध्यान

जयपुर।आज के समय डायबिटीज की बीमारी लगात्तार बढ़ती जा रही है।डायबिटीज के कई कारण कारण हो सकते है, जो इसे बढ़ाने में मदद करते है जैसे कि – आनुवांशिकी, गतिहीन जीवन शैली, अस्वास्थ्यकर खाने के तरीके, शारीरिक गतिविधियों की कमी, पर्यावरणीय कारक और लाइफस्टाइल में होने वाला बदलाव।

डायबिटीज से बचाव—
एक स्वस्थ जीवन जीने वाले और उचित आहार का पालन करने वाले किसी भी व्यक्ति को इस जीवन शैली की बीमारी होने का खतरा हो सकता है। मधुमेह को रोकने के लिए कई उपचार उपलब्ध हैं। पूर्व मधुमेह के लक्षणों से निपटने वाले लोगों को अपने खाने की आदतों में कुछ हद तक सुधार करने और एक स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

खानपान और जीवन शैली का रखें विशेष ध्यान—
निवारण हमेशा इलाज से बेहतर होता है ऐसे में डायबिटीज से बचने के लिए अपने खानपान का खास ध्यान रखना आवश्यक है। जीवनशैली से संबंधित बीमारियाँ अस्वास्थ्यकर जीवन से उपजी हैं, और कुछ बदलाव करके और एक स्वस्थ जीवन शैली के द्वारा हम डायबिटीज की बीमारी से बच सकते है।डायबिटीज से बचने के लिए शरीर के ब्लड शुगर को नियंत्रित बनाए रखना बेहद आवश्यक है और इसके लिए कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले आहा का सेवन करना जरूरी है।

प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम अवश्य करें—
शरीर का स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम करना बेहद आवश्यक है।इससे हमारा शरीर का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित बना रहता है।इससे हमारा शरीर डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों से दूर रहता है।आप इसके प्रतिदिन योगासन का अभ्यास भी कर सकते है।

Share this story