Samachar Nama
×

Health tips:इन कारणों से बढ़ती डायबिटीज की बीमारी, बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

जयपुर।आज के समय में डायबिटीज की घातक बीमारी कम उम्र के लोगों को अपना तेज़ी से अपना शिकार बना रही है। डायबिटीज़ एक गंभीर बीमारी है, इसको साइलेंट किलर भी कहा जाता है।डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, इसे केवल खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव कर नियंत्रित रखा जा सकता है।डायबिटीज एक बीमारी ना होकर,
Health tips:इन कारणों से बढ़ती डायबिटीज की बीमारी, बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

जयपुर।आज के समय में डायबिटीज की घातक बीमारी कम उम्र के लोगों को अपना तेज़ी से अपना शिकार बना रही है। डायबिटीज़ एक गंभीर बीमारी है, इसको साइलेंट किलर भी कहा जाता है।डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, इसे केवल खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव कर नियंत्रित रखा जा सकता है।डायबिटीज एक बीमारी ना होकर, कई अन्य घातक रोगों को बढ़ाने में मदद करती है।इसलिए इसे बीमारियों का घर कहा जाता है।डायबिटीज से बचने के लिए इसके कारणों के बारे में जानकारी रखना बेहद आवश्यक है।
हमारे शरीर में डायबिटीज की बीमारी निम्न कारणों से होती है।:—

इंसुलिन तंत्र का प्रभावित होना—
जब शरीर की पेंक्रियाज़ ग्रंथी सही तरीके से काम नहीं करती है तब हमारे शरीर में इंसुलिन बनने की प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है।इससे हमारा शरीर डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।इंसुलिन शरीर के शुगर लेवल को नियंत्रित बनाए रखने में मदद करता है।ऐसे में शरीर में इंसुलिन के कम निर्माण से खून में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है और इससे हमारा शरीर डायबिटीज का शिकार हो जाता है।

शरीर का अधिक वजन—
खानपान में जंक—फूड का सेवन करने से हमारे शरीर में फैट और कैलोरी ज़रूरत से ज़्यादा हो जाती है। इससे हमारे शरीर का मोटापा और वजन तेजी से बढ़ता है जिससे कई बार इन्सुलिन की सही मात्रा नहीं बन पाती है और शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है।इसलिए डायबिटीज की बीमारी से बचने के लिए वजन को नियंत्रित बनाए रखना बेहद आवश्यक है।

शारीरिक एक्टिविटीज में कमी—
शारीरिक एक्टिविटीज में कमी के कारण हमारा शरीर डायबिटीज का शिकार हो सकता है।क्योंकि कि जब आप कोई शारीरिक मेहनत नहीं करते हैं, तो कई बार शारीरिक ऊर्जा कम होने से खून में शुगर जमा होता चला जाता है।जिससे डायबिटीज़ का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

Share this story