Samachar Nama
×

Health tips:तुलसी का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक, यह परेशानियां होती शरीर से दूर

जयपुर।तुलसी को आयुर्वेदिक तौर पर एक खास औषधी माना जाता है।तुलसी में एंटी—बैक्ट्रीरियल, एंटी—वायरल और कई प्रकार के एंटीआक्सिडेंट तत्व पाएं जाते है जो हमारे शरीर को कई प्रकार के रोगों से दूर रखने में मदद करते है।तुलसी की इसकी पत्तियों और जड़ों का सेवन करने से हमारी नसों और दिमागों को शांत करने में
Health tips:तुलसी का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक, यह परेशानियां होती शरीर से दूर

जयपुर।तुलसी को आयुर्वेदिक तौर पर एक खास औषधी माना जाता है।तुलसी में एंटी—बैक्ट्रीरियल, एंटी—वायरल और कई प्रकार के एंटीआक्सिडेंट तत्व पाएं जाते है जो हमारे शरीर को कई प्रकार के रोगों से दूर रखने में मदद करते है।तुलसी की इसकी पत्तियों और जड़ों का सेवन करने से हमारी नसों और दिमागों को शांत करने में मदद मिलती है।इससे हमारे शरीर का तनाव कम होता है और हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है।
इस प्रकार करें तुलसी का सेवन—
आप कोरोना संक्रमण के दौर में तुलसी का सेवन कर शरीर को स्वस्थ बनाए रख सकते है।तुलसी का सेवन करने के लिए आप तुलसी के पत्तों का उलाकर चाय के तौर पर सेवन कर सकते है।प्रतिदिन तुलसी के पत्तों की बनी चाय का सेवन करने से हमारे शरीर से कई प्रकार की समस्याएं दूर होती है।तुलसी के सेवन करने के निम्नलिखित फायदे होते है।:—
1.तुलसी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।इससे वायरल संक्रमण का खतरा कम होता है।सर्दी के मौसम में तुलसी का सेवन करने से जुकाम, खांसी की परेशानी दूर होती है।
2.तुलसी का सेवन करने से बुखार कम करने में मदद मिलती है और इससे शरीर का दर्द कम होता है।
3.तुलसी की चाय का सेवन करने से हमारे शरीर का तनाव और रक्तचाप कम होता है।इससे हमारा शरीर हृदय संबंधी रोगों के खतरों से दूर रहता है।
4.तुलसी में कैंसर रोधी गुण पाएं जाते है, जो हमारे शरीर में कैंसर के ट्यूमर को बढ़ाने से रोकते है।इससे हमारा शरीर कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचा रहता है।
5.तुलसी का सेवन करने से डायबिटीज की बीमारी का खतरा कम होता है क्योंकि इससे हमारे शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित बना रहता है।
6.तुलसी का सेवन करने से गुर्दे की पथरी और गठिया रोग की समस्या कम होती है।

Share this story