Health tips:आप नींद लेने की इस आदत में करें बदलाव, पेट के बल सोने से यह समस्याएं बढ़ती
जयपुर।हमारे शरीर का एक्टिव बनाए रखने के लिए नींद लेना बेहद आवश्यक है लेकिन कई बार थकान के चलते लोगों को बिस्तर पर पड़ते ही नींद आ जाती है और ऐसे में वे गलत पोजीशन में सो जाते है।ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको पेट के बल सोने से होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दे रहें है।
पेट के बल सोने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है क्योंकि भोजन करने के बाद पेट के बल सोने से भोजन ठीक प्रकार से पच नहीं पाता है, जिससे हमारा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है और इससे पेट में दर्द व पेट संबंधी रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
वहीं पेट के बल सोने से हमारी गर्दन की पोजीशन भी ठीक नहीं रहती है और इससे सिर के खून का संचरण प्रभावित होता है, जो कि माइग्रेन की समस्या को बढ़ा सकता है।इससे सिर में तेज दर्द की समस्या हो सकती है।इसके अलावा पेट के बल सोना हमारी कमर में दर्द का कारण भी बन सकता है।
क्योंकि पेट के बल सोने से हमारी शरीर की ब्लड सर्कुलेशन ठीक प्रकार से नहीं हो पाता है जिससे कमर दर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या का खतरा बढ़ जाता है।पेट के बल सोने से हमारे चेहरे पर कील—मुहांसों और दाग धब्बों की परेशानी भी बढ़ सकती है।
पेट के बल सोने से हमारे चेहरे की त्वचा तकिए के संपर्क में आती है और इससे तकिए पर तेल के कारण जमा हुए बैक्टीरिया हमारी चेहरे की त्वचा के संपर्क में आकर चेहरे पर कील—मुहांसो व दाग धब्बों की परेशानी को बढ़ाने में मदद करते है।