Samachar Nama
×

श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा को दे डाली हिदायत, एक्स बॉयफ्रेंड से रहना दूर

पिछले दिनों खबरें ऐसी थी कि, फिल्म स्त्री की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के बीच अफेयर चल रहा है या नहीं। खबरें तो ऐसी भी थी कि, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने परिवार को छोड़ फरहान अख्तर के साथ लिवइन रिलेशनशिप में भी रही थी। हालांकि जब इन खबरों के बारें में श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा को दे डाली हिदायत, एक्स बॉयफ्रेंड से रहना दूर

पिछले दिनों खबरें ऐसी थी कि, फिल्म स्त्री की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के बीच अफेयर चल रहा है या नहीं। खबरें तो ऐसी भी थी कि, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने परिवार को छोड़ फरहान अख्तर के साथ लिवइन रिलेशनशिप में भी रही थी। हालांकि जब इन खबरों के बारें में श्रद्धा कपूर से पूछा जाता तो हंसकर टाल जाती हैं। खैर जल्द ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी। आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अनफॉलो कर दिया। श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा को दे डाली हिदायत, एक्स बॉयफ्रेंड से रहना दूरदोनों के अफेयर की खबरें साल 2018 शुरूआत में सामने आने लगी थी। अब दोनों के रिश्ते में अभी तक कुछ ठीक नहीं हैं और इनका रिश्ता खराब रूख पर खत्म हुआ था। वेबसाइट मुंबई मिरर में छपी एक खबर के अनुसार, श्रद्धा कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा को हिदायत दी है कि वो उनके एक्स फरहान अख्तर के साथ काम नहीं कर सकते। ऐसा कहा जा रहा है कि, एक कैंपेन के लिए रोहन को ‘भाग मिल्खा भाग’ एक्टर के साथ काम करना था लेकिन रोहन ने इसके लिए बेहद विनम्रता के साथ मना कर दिया।श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा को दे डाली हिदायत, एक्स बॉयफ्रेंड से रहना दूर

आपको बता दें कि, करण जौहर की दीवाली पार्टी के दौरान भी फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ आए थे। इतना ही नहीं फरहान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी से पहले ही निकल गए थे जिससे श्रद्धा और रोहन का सामना ना होने पाए। श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा को दे डाली हिदायत, एक्स बॉयफ्रेंड से रहना दूरदूसरी ओर, श्रद्धा कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर रोहन श्रेष्ठा ने कहा था कि, हम बीते 9 साल से साथ है लेकिन हां मैं उन्हें डेट नहीं कर रहा हूं। हम एक पार्टी में मिले और दोस्त बन गए। पहली बार में ही मुझे लगा कि वो क्यूट हैं लेकिन तब से हम सिर्फ दोस्त हैं।श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा को दे डाली हिदायत, एक्स बॉयफ्रेंड से रहना दूर

Share this story