Samachar Nama
×

साइकिलिंग को अपनाये और उम्र को बढ़ाये

विशेषज्ञ व्यस्त रहने वालों को स्वस्थ रहने के लिए साइकिलिंग की सलाह देते है। उन्होंने बताया कि रोज केवल 30 मिनट साइकिल चलाकर आप अपने बॉडी को तो फिट रख ही सकते हैं, बल्कि इससे आप पर उम्र का प्रभाव भी बहुत धीरे होता है।इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और आपकी शारीरिक क्षमता बढ़ती है। साथ ही साइकिलिंग के समय आप तेजी से सांस लेते हैं जिससे त्वचा को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है और वो लंबे समय तक जवां रहती है।
साइकिलिंग को अपनाये और उम्र को बढ़ाये

जयपुर। साइकिल चलाने से न सिर्फ चलाने वाले पर प्रभाव पड़ता है बल्कि इससे आसपास के वातावरण पर भी प्रभाव पड़ता है। आज के समय में वाहनों से फैल रहे प्रदूषण से बचने के लिए सरकार साइकिल के इस्तेमाल का बढ़ावा दे रही है।

साइकिलिंग को अपनाये और उम्र को बढ़ाये

हाल ही मेें संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को साल 2018 में विश्व साइकिल दिवस के रूप में घोषित किया है। साइकिल कई माइनों में आपकों फिट रखती है।

साइकिलिंग को अपनाये और उम्र को बढ़ाये

यदि आप व्यस्त रहने के कारण अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पा रहे है, तो उस स्थिति में साइकिलिंग आपकों चुस्त दुरूस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा​ती है। आजकल लोगों में साइकिलिंग का शौक बहुत कम रह गया है लेकिन आपको बता दें कि रोज केवल 30 मिनट साइकिल चलाकर आप अपने बॉडी को तो फिट रख ही सकते हैं, बल्कि इससे आप पर उम्र का प्रभाव भी बहुत धीरे होता है।

साइकिलिंग को अपनाये और उम्र को बढ़ाये

उम्र के प्रभाव की बात की जाये तो यह सबसे पहले आपकी त्वचा पर दिखाई देता है इसके बाद यह हड्डियों में दिखाई देता है और फिर आपकी क्षमता पर। लेकिन आप साइकिलिंग करके इस सभी समस्याओं से बच सकते हो। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और आपकी शारीरिक क्षमता बढ़ती है। साथ ही साइकिलिंग के समय आप तेजी से सांस लेते हैं जिससे त्वचा को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है और वो लंबे समय तक जवां रहती है।

साइकिलिंग को अपनाये और उम्र को बढ़ाये

विशेषज्ञों के अनुसार साइकिलिंग एक एरोबिक व्यायाम है, जिसके कई फायदे हैं। इससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है। इससे और भी फायदे है जैसे मोटापे से छूटकारा, डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक, तनाव में कमी और इसी के साथ हड्डियों में मजबूती बनी रहेगी।

विशेषज्ञ व्यस्त रहने वालों को स्वस्थ रहने के लिए साइकिलिंग की सलाह देते है। उन्होंने बताया कि रोज केवल 30 मिनट साइकिल चलाकर आप अपने बॉडी को तो फिट रख ही सकते हैं, बल्कि इससे आप पर उम्र का प्रभाव भी बहुत धीरे होता है।इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और आपकी शारीरिक क्षमता बढ़ती है। साथ ही साइकिलिंग के समय आप तेजी से सांस लेते हैं जिससे त्वचा को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है और वो लंबे समय तक जवां रहती है। साइकिलिंग को अपनाये और उम्र को बढ़ाये

Share this story