Samachar Nama
×

Gujarat Local Body Election 2021 Result: शहर के बाद अब गांव में भी APP की एंट्री, BJP को बहुमत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ….

गुजरात पालिका पंचायत चुनाव 2021 में बीजेपी को भारी जनसमर्थन मिला है। अभी तक आए नतीजों में बीजेपी 8474 सीटों में से 4433 सीटें पर जीत दर्ज कर चुकी है। इन चुनावों में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ है। अभी तक केवल 1078 सीटों पर जीत सकी है और 141 सीटों पर आगे चल
Gujarat Local Body Election 2021 Result:  शहर के बाद अब गांव में भी APP की एंट्री, BJP को बहुमत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ….

गुजरात पालिका पंचायत चुनाव 2021 में बीजेपी को भारी जनसमर्थन मिला है। अभी तक आए नतीजों में बीजेपी 8474 सीटों में से 4433 सीटें पर जीत दर्ज कर चुकी है। इन चुनावों में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ है। अभी तक केवल 1078 सीटों पर जीत सकी है और 141 सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात के शहरी इलाकों के बाद अब आम आदमी पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी पैठ बनाने में कामयाब रही है। खास बात ये है कि पाटीदार बहुल वाले सौराष्ट्र, साबरकांठा औ सूरत में अपनी पैठ बनाई हैं।

Gujarat Local Body Election 2021 Result:  शहर के बाद अब गांव में भी APP की एंट्री, BJP को बहुमत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ….

सूरत म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव में 27 सीटें जीतकर गुजरात में एंट्री करने वाली आम आदमी पार्टी ने अब जिला पंचायत, तालुका और नगरपालिका में भी एंट्री कर ली है। सौराष्ट्र, सूरत और साबरकांठां में पार्टी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक जिला पंचायत की 6, नगरपालिका की 22 और तहसील पंचायत की 18 सीटें यानी अब तक कुल 46 सीटों पर जीत हासिल की है। बता दें कि नगर पालिका की  8,473 सीटों, जिला पंचायत की 980 और तहसील पंचायत की 47773 सीटों के लिए मतदान हुआ था।

Gujarat Local Body Election 2021 Result:  शहर के बाद अब गांव में भी APP की एंट्री, BJP को बहुमत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ….

रविवार को चुनाव के दौरान तीन लोगों द्वारा ईवीएम तोड़ देने के कारण दाहोद जिले के झालोद तालुका के गोदिया के एक मतदान केंद्र पर आज फिर से वोट डाले गए। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, गुजरात की 81 नगपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तहसील पंचायतों के चुनावों करीब 64 फीसदी मतदान हुआ है।  आंकड़ों के अनुसार, 81 नगर पालिकाओं में 58.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। 31 जिला पंचायतों में 65.80 प्रतिशत और 231 तहसील पंचायतों में 66.60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

Share this story