Samachar Nama
×

Gujarat Municipal Polls Result 2021: गुजरात में 40 सीटों पर BJP की जीत, 82 पर चल रही आगे…..

गुजरात नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी है। कुछ सीटों पर चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि 576 सीटों में से 40 सीटों पर जीत के बाद बीजेपी आगे चल रही है। अहमदाबाद में बीजेपी ने 24 सीटें जीत ली हैं। वह 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुए
Gujarat Municipal Polls Result 2021: गुजरात में 40 सीटों पर BJP की जीत, 82 पर चल रही आगे…..

गुजरात नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी है। कुछ सीटों पर चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि 576 सीटों में से 40 सीटों पर जीत के बाद बीजेपी आगे चल रही है। अहमदाबाद में बीजेपी ने 24 सीटें जीत ली हैं। वह 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि 24 सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं।

Gujarat Municipal Polls Result 2021: गुजरात में 40 सीटों पर BJP की जीत, 82 पर चल रही आगे…..

जानकारी के अनुसार, वडोदरा में कुल 36 सीटों में से बीजेपी 29 पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं सात सीटें कांग्रेस के खाते में गई है। इधर, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने सूरत मे खाता खोला है। वहां वॉर्ड दो में पार्टी ने सभी सीटों पर जीत हासिल की है। ऐसा पहली बार हुआ जब आम आदमी पार्टी और AIMIM ने इन चुनावों मे अपने उम्मीदवार उतार हैं। माना जा रहा है कि दोनों दलों इन चुनावों के जरिए देश में अपना विस्तार करना चाहते हैं।

Gujarat Municipal Polls Result 2021: गुजरात में 40 सीटों पर BJP की जीत, 82 पर चल रही आगे…..

इस बीच खबर है कि रविवार को चंदखेड़ा में पोलिंग बूथ के भीतर कथित तौर पर प्रचार करने को लेकर चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। बता दे कि गुजरात में 6 नगर निगम में कुल 2,276 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। कोरोना महामारी के बीच हुए 6 नगर निगमों में 42.21 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। गुजरात में चुनाव लड़ने वालों में बीजेपी से 577, कांग्रेस से 566, आम आदमी पार्टी से 470, राकांपा से 91, 228 निर्दलीय और अन्य दलों से 353 प्रत्याशी शामिल हैं।

Share this story